रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे आमला बैतुल नगर मे पहले महिलाओं और युवाओं के साथ तो दोपहर मे बाइक रैली निकालकर किया जनसंपंर्क। लोगो ने जगह-जगह पुष्प वर्षा और फूल-मालाओं से किया स्वागत। आमला। भाजपा प्रत्याशी डॉ0 योगेश पंडागरे और उनके समर्थको ने बुधवार को प्रचार के अंतिम दौर तक भी जनसंपंर्क किया। सुबह जहां वे लाड़ली बहनों और युवा कार्यकर्ताओं के साथ तो दोपहर मे मोटरसाईकिल रैली करते नजर आए। दोनों ही जनसंपंर्क कार्यक्रम के दौरान उनके साथ भारी संख्या मे समर्थक नजर आए । बुधवार को भी उन्होनें नगर के 1 से लेकर 18 वार्ड तक सतत् जनसंपंर्क किया। जनसंपंर्क के दौरान वे जिस गली मे जाते वहां लोग पहले से उनका इंतजार करते नजर आए । लोगो से मिलते ही कार्यकर्ता योजनाओं से संबंधित पर्चे बांट रहे थे । तो वही कुछ कार्यकर्ता नया घोषणा-पत्र भी बांट रहे थे। गली-मोहल्लो के अलावा भाजपा प्रत्याशी डॉ0 पंडागरें ने मुख्य बाजार मे भी दुकानदारों से मुलाकात की। इस दौरान लोग डॉ0 पंडागरे की कही आरती उतारते नजर आ रहे थे तो कही तिलक लगाकर और माला पहनाकर जीत का आशीर्वाद देते नजर आए। सजगता से काम करें – रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे आमला बैतुल भाजपा प्रत्याशी डॉ0 योगेश पंडागरे ने वाहन रैली के समापन अवसर पर कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने बूथ को जीतनें के लिए पूरी ताकत लगाए। कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता प्रत्येक मतदान केंद्र पर पूरी सजगता और शालीनता के साथ काम करें। शतप्रतिशत मतदान करवाएं। Please follow and like us: Post Views: 352 Post navigation विधानसभा चुनाव 2023 बैतूल में शांतिपूर्वक मतदान करने हेतु तैनात 4500 से अधिक सुरक्षाकर्मी मुलताई आमला बैतुल घोडाडोगरी भैसदाही के काग्रेंस प्रत्याशी ने अत्यधिक मतदान करने में पूर्णाहुति डालने पर सुखदेव पासे निलय डागा मनोज मालवे धरमुसिंह सिरसाम राहुल उईके ने मतदाताओं का आभार