रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे आमला बैतूल🙏 कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मालवे ने काठी सहित अन्य ग्रामों में किया जनसंपर्क आमला। आमला विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनावी प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। गांवों में मतदाताओं से रूबरू होकर कांग्रेस प्रत्याशी मतदान की अपील कर रहे है। शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मालवे ने काठी गुबरेले में जनसंपर्क किया । यहां श्री मालवे ने भाजपा सरकार को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार विकास की बात करती है, लेकिन जब मैं गांवों में पहुंचता है तो विकास की पोल खुल रही है। विकास के नाम पर केवल भ्रष्टाचार हुआ है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनती है और कमलनाथ मुख्यमंत्री बने तो नारी सम्मान योजना चलाई जायेगी। जिसमें महिलाओं को हर माह 1500 रूपये दिये जायेगे। गैस सिलेंडर 500 रूपये में दिये जाने की योजना भी कमलनाथ ने बनाई है। जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे । कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ली बैठक ……….. एआईसीसी के जनरल सेकेट्री संजय कपूर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चुनावी रणनीति पर बात की। श्री कपूर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता जोरशोर से जुट जाये। कांग्रेस को विजयी बनाने के लिए हमे हर गांव-गांव और हर व्यक्ति तक पहुंचना है। एआईसीसी के जनरल सेकेट्री संजय कपूर ने कहा कि कांग्रेस जनहितैषी वाली पार्टी है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो कांग्रेस द्वारा कई योजनाएं चलाई जायेगी। बड़ी तादाद में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे आमला बैतूल🙏 Please follow and like us: Post Views: 504 Post navigation पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी अतिरिक्त पुलिस कमल जोशी के निर्देश पर अनुविभागी पुलिस भूपेंद्र मौर्य भैसदाही एवं बैतूल पुलिस ने पकड़ी एक करोड रुपए से अधिक की शराब राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के आगमन को लेकर बड़ी तैयार