IMG 20231008 WA0030

रिपोर्टर राजा दुबे लाड़कुई

सीहोर,08 अक्टूबर,2023,भूतड़ी अमावस्या पर स्नान एवं पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आंवलीघाट पहुंचते है। शनिवार 14 अक्टूबर को पड़ने वाली भूतड़ी अमावस्या पर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह एवं एसपी मयंक अवस्थी ने आंवलीघाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाए करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

IMG 20231008 WA0031 1024x768

कलेक्टर श्री सिंह ने घाट पर श्रद्धालुओं के सुगमता से आवागमन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाए करने के साथ ही घाट पर आने वाले वाहनों के लिए पर्याप्त स्थान में पार्किंग, यातायात नियंत्रित करने के लिए बैरीकेटिंग, प्रकाश की व्यवस्था, बिजली आपूर्ति, अस्थायी शौचालय, अस्थाई चेंजिंग रूम सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एएसपी श्री गीतेश गर्ग, एसडीएम श्री राधेश्याम बघेल, जनपद सीईओ श्री देवेश सराठे, नायब तहसीलदार श्री पंकज पवैया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

IMG 20231008 WA0032 1024x768

सलकनपुर मंदिर परिसर तक निजी वाहन प्रतिबंधित सलकनपुर में चल रहे देवीलोक के निर्माण कार्य को दृष्टिगत रखते हुए 14 सितम्बर से निजी वाहनो के मंदिर परिसर तक जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए अधिकृत टैक्सी वाहन चलाए गए है, जिससे श्रद्धालु मंदिर तक आ-जा सकेंगे। निजी वाहनों से आने वाले श्रद्धालु नीचे बनाई गई पार्किंग में अपने वाहन खड़ा करेंगे और अधिकृत टैक्सी वाहन से मंदिर तक आ-जा सकेंगे।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

RSS
Follow by Email