रिपोर्टर संजय वर्मा/केवल राम मालवीय आष्टा। नगर के सी.एम. राइज शासकीय उत्कृष्ट उमावि आष्टा में शासन के निर्देशानुसार 30 सितंबर 2023 को सृजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अजब सिंह राजपूत, बी.बार.सी.सी. तरूण बैरागी, द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रजवल्न किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के प्राचार्य सितवत खान ने अतिथियों का स्वागत किया और सृजन 2023 की अवधारणा बताई और कहा कि इसके माध्यम से सी.एम. राइज़ विद्यालय में गतिविधियों को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया जा रहा है। प्राचार्य सितवत खान ने बताया कि आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय म.प्र. के निर्देशानुसार सी.एम. राइज़ विद्यालयों में त्रैमासिक परीक्षा के पश्चात परीक्षाफल तैयार कर पालक शिक्षक बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे। त्रैमासिक परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम के आधार पर यह आवश्यक है, कि पालकगण अपने पाल्य की शैक्षणिक स्थिति से अवगत हो और उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन करें। साथ ही विद्यालय में चल रहे निर्माण कार्य, अकादमिक गतिविधियों एवं अन्य गतिविधियों से परिचित हो। जिससे वह अपने पाल्य के शैक्षणिक विकास में आवश्यक सहयोग एवं मॉनिटरिंग कर सकें। विद्यालय में गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा सीखने सिखाने की प्रक्रिया में प्राप्त अनुभवों एवं उपलब्धियों को समाज एवं अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत करने का उत्सव सृजन कार्यक्रम है। विद्यार्थियों द्वारा लघुनाटिका एवं मनोरंजक कार्यक्रमों, जूड़ो कराटे, वेट लिफ्टिंग से पालकों का मन मौह लिया। विद्यार्थियों द्वारा कई मॉडल एवं चार्ट भी बनाएं गए एवं उनका प्रदर्शन किया गया।शासन द्वारा सी.एम. राइज़ विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किए गए है, इसी का परिणाम है, कि सी.एम. राइज़ विद्यालयों में शिक्षण की नई नई तकनीके अपनाई जा रही है। जिससे विद्यार्थी भयमुक्त वातावरण में रूचि के साथ अध्ययन कर रहे है। अतिथिगण एवं पालकों को प्रदर्शनी का अवलोकन करवा कर सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन भूपेन्द्र शिंदे और सतीश वर्मा द्वारा किया गाया।सृजन 2023 कार्यक्रम में विष्णुप्रसाद पंवार, असमा खानम, अंत्येश धारवां, सम्राट ढोके, पदमा परमार, आरती विश्वकर्मा, पवन राया, जितेन्द्र मेवाड़े, धर्मेन्द्र मेवाड़ा, निहायत मंसूरी, अमिता सोनी, नमीता लोवंशी, रघुवीर सिंह, गौतम चौरसिया, भूपेन्द्र सिंदे, राखी पोहाने, जितेन्द्र धनवाल, लीला भिलाला, मोनिका जैन, नेहा अंसारी, मनोज कुमार करमोदिया, डॉ. दीक्षा खंडेलवाल, मो. इमरान, विनय कुमार तिवारी, सपना यादव, तेजपाल सिंह परमार, अभिलाषा श्रीवादी, वीरेन्द्र सिंह, राम सिंह, रीना सेन, उर्मिला यादव, दिनेश कुमार शर्मा, नीता जैन, रामेश्वर दामड़िया, विजय हाटेकर, निर्मलदास बैरागी, जितेन्द्र वर्मा, गौरीशंकर मालवीय, दिनेश गहरवाल, धीरम शर्मा, राजेश मालवीय, मनोज बड़ोदिया, गौरीशंकर मालवीय, हुकुमचंद, शशि बिंजवा, ज्योति मंडलोई, ज्योति चौहान, अनिल पटेल, डी.एस. मांडवा, कमलेश कुमार वर्मा, मुकुंद सिंह बरोड़िया, एस.के. सिंगरिया, राजेश राठौर, रफत जहां, किश्वर जहां, हेमंत मेवाड़ा, राजीव सारसिया, नीतू चौरसिया, कुमेर सिंह ठाकुर, अमर सिंह चौहान आदि उपस्थित थे। Please follow and like us: Post Views: 732 Post navigation एथेलेटिक्स में ग्रीन फील्ड स्कूल के अनुज यादव प्रथम स्थान पर रहे कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा आष्टा में, जितेंद्र सिंह शोभा खेड़ी ने यात्रा में शामिल होने की अपील की