रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे आमला बैतूल🙏 लायंस क्लब आमला सार्थक के लायन सदस्यों ने आज 02 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री लालबहादुर शास्त्री एवं राष्ट्रपिता स्व. महात्मा गाँधी की जयंती के अवसर पर शासकीय चिकित्सालय आमला में मरीजों एवं प्रसूता महिलाओं को फल वितरित कर उनके बेहतर स्वास्थ्य के प्रति शुभकामनायें व्यक्त की, उपस्थित लायन सदस्यों ने मरीजों एवं प्रसूता महिलाओं से बातचीत कर स्वच्छ्ता का महत्व भी समझाया और बी. एम. ओ. डाक्टर अशोक नरवरे से अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली, इस अवसर पर अध्यक्ष लायन अनिल सोनी, भोलाराम वर्मा ने बताया कि लायंस क्लब आमला सार्थक ने आज अस्पताल में 25 मरीजों एवं प्रसूताओं को फल वितरित कर सेवा सप्ताह की शुरुवात की है, यह सेवा सप्ताह 8 अक्टूबर तक चलेगा, जिसके अंतर्गत 3 अक्टूबर को यातायात संबंधी नियमों से अवगत करा कर जागरूक किया जाएगा! आज की सेवा गतिविधि में अध्यक्ष लायन अनिल सोनी पटेल, उपाध्यक्ष लायन यशवंत चढ़ोकर, पी. आर. ओ. लायन विनय साहू, लायन मनोज विश्वकर्मा, लायन जयंत सोनी, लायन मुस्तफ़ा मुस्तु, लायन भोलाराम वर्मा, लायन चंद्रशेखर सोनी, लायन सचिव किशोर गुगनानी एवं बी एम ओ डाक्टर अशोक नरवरे उपस्थित थे! (आमला न्यूज सोमवार,02 अक्टूबर 2023) Please follow and like us: Post Views: 363 Post navigation आमला रेलवे वेलफेयर एसोसिएशन ने रेलवे स्टेशन पंजाब नेशनल बैंक सरकारी अस्पताल में स्वच्छता अभियान चलाया बैतूल कांग्रेस नेत्री प्रेरणा शर्मा धर्म एवं उत्साह विभाग की अध्यक्ष बनी पार्षद नंदिनी तिवारी बनी उपाध्यक्ष—