रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे आमला बैतूल थाना मुलताई पुलिस द्वारा दो चोरियो का किया गया खुलासा मुलताई शहर में हो रही चोरियो का खुलासा करने के लिये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल श्री सिद्धार्थ चौधरी के व्दारा निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री नीरज सोनी व्दारा गठित की गई टीम के द्वारा श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री सुरेश पाल सिंह के मार्गदर्शन से श्रीमान थाना प्रभारी सुश्री प्रज्ञा शर्मा की गठित टीम के व्दारा निम्नानुसार कार्यवाही मुलताई पुलिस द्वारा संपादित की गई। गठित टीम द्वारा चोरियो के खुलासा के लिये मुखबिर मामूर किये गये । मुखबिरो द्वारा बाताया गया कि बस स्टेण्ड मुलताई मे तीन संदिग्ध युवक चोरी का माल बेचने की फिराक में घूम रहे है। मुखबिर सूचना पर तीनो संदिग्ध युवक 01. सलमान शाह पिता रसीद शाह उम्र 23 साल निवासी ताप्ती वार्ड मुलताई 02. राहुल पिता गुल्लू उइके उम्र 26 साल निवासी पटेल वार्ड मुलताई 03. दिलीप पिता नामदेव लाड उम्र 43 साल निवासी भगतसिंह वार्ड मुलताई को हिरासत में लेकर हिकमत अमली से पूछताछ की गई जिन्होंने दिनांक 08.05.23 को सिविल लाईन आवास कालोनी के दो खाली बंगलो से लोहे के दो बड़े गेट एवं 02 छोटे गेट एवं दिनांक 15.07.23 को जनपद कार्यालय से छत के कबेलू निकाल कर कम्प्यूटर चोरी करना स्वीकार किया । उक्त आरोपीगण से चोरी का माल लोहे के दो बड़े गेट, दो छोटे गेट एवं एक कम्प्यूटर सिस्टम बरामद किया गया। उक्त तीनो आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायाललय के समक्ष पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना मुलताई में पदस्थ निरी. प्रज्ञा शर्मा, उनि अमित पवार. बसंत आहके सउनि श्रीराम मांडवी प्र. आर. 411 निलेश सोनी, आर 691 अरविंद, आर. 50 संजय बैन की मुख्य भूमिका रही है । Please follow and like us: Post Views: 356 Post navigation मुलताई मां ताप्ती की पवित्र पावन धरती पर जिला बनाने को लेकर वरिष्ठ समाज सेवक एवं कांग्रेसी नेता शुक्रवार को ताप्ती मंदिर में पूजा पाठ करके अपने धरना स्थल बस स्टैंड के सामने शहीद किसान स्तंभ परिसर में श्री मोहन परिहार जी ने भारी बारिश में प्रारंभ किया आमरण अनशन अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की किसानों से ली जानकारी—-पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने प्रभावित किसानों से की चर्चा बैतूल