IMG 20230912 23345938

रिपोर्टर संजय वर्मा आष्टा

आष्टा/पार्षद प्रतिनिधि शेख रईस ने मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी आष्टा को एक ज्ञापन सोपा है
जिसमें मांग की गई है कि

  1. आष्टा शहर में प्रधानमंत्री आवास के गरीब हितग्राहियों को अपने आवेदन करने के बाद 4 से 5 साल बीत जाने के बावजूद अभी तक आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया।

वही मांग की गई है कि
2.कुछ लोगों की एक किस्त आई है तो दूसरी किस्त नहीं आ पाई है तो तीसरी किस्त नहीं आई बेचारे गरीब लोगों ने अपने कच्चे मकान तोड़ दिए इसके मकान अधूरे पड़े हैं गरीब लोग इधर-उधर कई वर्षों से किराए के मकान में रह रहे हैं गरीबों ने लाखों रुपया मकान मालिकों को किराया दे दिया है और अपनी किस्त की गुहार लगा रहे हैं ऐसे गरीब परेशान हितग्राहियों की किस्त पूरी डाली जाए।

IMG 20230912 232802

3.कुछ गरीब लोग जो किराए के मकान में रहते हैं और जिनके पास स्वयं का ना मकान है और ना ही भूमि है ऐसे गरीब आवास हितग्राहियों जो किराए से रहे हैं उनके द्वारा लगभग चार से पांच साल पहले आवेदन किए थे जो अभी तक प्लांट नहीं दिए गए हैं यह बेचारे गरीब इधर-उधर किराए से रह रहे हैं जो किराया देने में भी असमर्थ है ऐसे लोगों को तत्काल प्लांट देकर उनके खाते में राशि डाली जाए ताकि यह अपने परिवार के साथ अपने निजी मकान में निवास कर सके।

4.मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के फॉर्म भरने का समय इतना काम था की केवाईसी के लिए अपने-अपने कागज सही करवाने में इतना समय लग गया की 50% महिलाएं भी अपना फॉर्म नहीं भर पाई और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रशंसा लूट रहे हैं हम पूरे मध्य प्रदेश की सभी लाडली बहनों को 1000 प्रतिमाह देकर लाभ दे रहे हैं लगभग बाकी बची 50% लाडली बहनों के तत्काल फॉर्म भरवा कर 1000 प्रति माह का लाभ दिया जाए।

IMG 20230912 232830

5.माननीय मुख्यमंत्री जी ने घोषणा की थी कि वृद्धावस्था, विधवा और विकलांग या किसी भी प्रकार की पेंशन जो ₹600 मिल रही है उस पेंशन को बढ़ाकर 1000 कर दिए जाएंगे लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी आज तक 600 से अधिक नहीं किया तत्काल उनकी पेंशन ₹1000 प्रतिमा की जाए

6.आष्टा में सरकारी अस्पताल में बड़ी-बड़ी बिल्डिंग देखने की है लेकिन व्यवस्था के नाम पर जीरो है ना हार्ड की बीमारी से संबंधित डॉक्टर है और ना ही बच्चों का डॉक्टर है जबकि आष्टा तहसील के लगभग सभी गरीब लोग सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए आते हैं सुविधा नहीं मिलने के कारण डिलीवरी वाली महिलाएं सहित बाहर रेफर की जाती है जांच प्राइवेट लिखी जाती है अस्पताल में सुधार किया जाए और डॉक्टर के रिक्त स्थान भरे जाए।

IMG 20230912 WA0064 1024x576

7.आष्टा बिजली विभाग द्वारा गरीब बिजली उपभोक्ता के बिजली चोरी के नाम पर लाखों रुपए के प्रकरण बनाए गए हैं उन्हें कोर्ट का रास्ता दिखाया गया है ऐसे गरीब लोगों की राशि माफ कर उनके प्रकरणों को वापस लिया जाए बिजली विभाग द्वारा आष्टा में दो चार कॉलोनी के अलावा बीच बाहर शहर में अंदर जो पहले से सैकड़ो मीटर कनेक्शन लगे हुए हैं उसके बावजूद अब 1 किलो वाट के स्थाई कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं उनसे बोला जा रहा है कि अस्थाई कनेक्शन मिलेगा उन्हें तत्काल 1 किलो वाट की स्थाई कनेक्शन दिए जाएं

IMG 20230912 23345134

माननीय महोदय जी से निवेदन है कि तत्काल बिंदुओं पर ध्यान देते हुए चाहे मांगों को पूरा किया जाए।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email