रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे आमला बैतूल

IMG 20230830 101304 1

थाना शाहपुर पुलिस के द्वारा किया गया अंधे कत्ल का खुलासा*बैतूल जिला मुख्यालय बैतूल 7/9/23 (मृतिका के प्रेमी के भाई ही निकले हत्यारे, आरोपी गिरफ्तार)दिनांक 04/09/2023को फरियादी प्रेम इरपाचे s/o अज्जु सिंह उम्र 50 साल नि. ढप्पा थाना शाहपुर ने रिपोर्ट किया कि मैं ग्राम ढप्पा रहता हूँ। हम्माली का काम इटारसी मंडी मे करता हूँ दिनांक 3/9/23 को शाम 4/00 बजे करीब मै हम्माली करने इटारसी मंडी गया था

IMG 20230907 WA0292 1024x624

मंडी बंद होने से मैं वापस अपने घर दिनांक 04/09/2023 को रात्री करीबन 3/00 बजे पहुँचा घर मे देखा तो मेरी पत्नी पार्वती घर मे नही थी लड़का करण अकेला था बेटा करण से पत्नि पार्वती कहाँ है पूछ ही रहा था कि उसी समय घर के बाहर से भय्यु की आवाज आई तो प्रेम इरपाचे और बेटा करण के साथ खेत में बने मकान मे पहुँचे तो देखा कि पार्वती इरपाचे मकान के अन्दर खून से लतपत चित अवस्था मे पड़ी थी पत्नी के सिर में गाल में बाये तरफ बाय आँख के ऊपर चोट आकर खून निकल रहा था

IMG 20230907 171449

। पति प्रेम द्वारा पत्नि को आवाज दिया तो मेरी पत्नी बोल नही पा रही थी। मेरे लङके करण ने 108 एम्बुलेंस को काल करके बुलाया और पार्वती इरपाचे को एम्बूलेंस से सरकारी अस्पताल बैतूल ईलाज हेतु भर्ती कराया। सुबह करीब 6/00 बजे पत्नी पार्वती की ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई किसी अज्ञात व्यक्ति व्दारा पार्वती बाई को जान से मारने की नियत से कोई वजनदार चीज से मारा गया जिससे आई चोटो के कारण पार्वती बाई की मृत्यु हो गई है

IMG 20230907 171356

। पति प्रेम इरपाचे की रिपोर्ट पर अप. धारा 302 भा.द.वि. का पाया जाने से कायम कर विवेचना मे लिया गया।श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल श्री सिध्दार्थ चौधरी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री नीरज सोनी एवं एस.डी.ओ.पी. महोदय सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी ए. बी. मर्सकोले के नेतृत्व मे हत्या के अज्ञात आरोपी की तलाश हेतु टीम गठित की गई।

IMG 20230818 152012 7

विवेचना के दौरान मृतिका के परिजनो से पूछताछ पर जानकारी प्राप्त हुई कि ग्राम सेहरा निवासी रोहित वाडिवा से मृतिका के अवैध प्रेम प्रसंग के बारे मे पता चला। प्रेमी रोहित वाडिया से सख्ती से पूछताछ करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि रोहित के मृतिका से प्रेम प्रसंग को लेकर उसके भाई ख्याली वाडिया तथा पंकज वाडिवा काफी नाराज थे। उनके द्वारा मृतिका को रोहित से नहीं मिलने हेतु कई बार समझाया गया।

IMG 20230818 151953 7

लेकिन मृतिका रोहित को बार बार मिलने बुलाती थी। दिनांक 03/09/2023 को रोहित वाडिवा के मृतिका से मिलने जाने की जानकारी उसके भाई ख्याली और पंकज वाडिवा को मिली। इसके बाद दोनों भाई मृतिका के घर ग्राम धप्पा स्थित खेत मे बने मकान में पहुँचे जहाँ पर मृतिका को ख्याली ने समझाने का प्रयास किया कि मेरे भाई रोहित का पीछा छोड़ दे लेकिन मृतिका नहीं मानी तो ख्याली ने डण्डे से उसके सिर और गाल मे मार दिया त

IMG 20230818 151929 9

था पंकज वाडिवा ने खलबट्टे से मृतिका को चोट पहुँचाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के उपरोक्त दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया गया है प्रकरण के आरोपियो से घटना में प्रयुक्त डंडा, खलबट्टा एवं पहने हुए कपड़े जप्त किए गए। आरोपियो को माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा।

IMG 20230818 151759 7
IMG 20230818 151906 7

*सराहनीय भूमिका*:- हत्या के आरोपी के खुलासा करने मे थाना प्रभारी ए. बी. मर्सकोले, उनि मोनिका पटले, सउनि नरेन्द्र ठाकुर, सउनि अजय भाट, प्र. आर. मुकेश, प्र. आर. प्रहलाद, आर. प्रवेश राजवंशी, आर. विनय प्रताप, आर. धीरज काले, आर. प्रमोद की महत्वपूर्ण भूमिका रही

IMG 20230818 151737 8
IMG 20230818 151824 7

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email