रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे आमला बैतूल शहर के साथ समस्या और समस्याओं के साथ शहर लम्बे समय से चलते आ रहा है, पर अब व्यापारिक संघठन व सामाजिक संघठनो द्वारा मुखरता से अपनी बात जनप्रतिनिधियों तक पहुँचाई जा रही है। इसी क्रम में प्रगतिशील व्यापारी संघ ने फिर पहल करते हुए शहर के हॉस्पिटल में व्याप्त समस्याओ को लेकर आमला विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे से मुलाकात की, समस्याओ के निराकरण को लेकर हुई इस पहल में शहर की प्रमुख सामाजिक संस्था जनसेवा कल्याण समिति का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। ज्ञात हो कि आमला हॉस्पिटल को सिविल हॉस्पिटल का दर्जा मिले लम्बा समय हो चुका है, लेकिन हॉस्पिटल अब भी तमाम सुविधाओ से वंचित है, जिनमे विशेषज्ञ डॉक्टर्स का न होना, महिला चिकित्सक का न होना, जरूरी स्टाफ की कमी प्रमुख समस्याये है। प्रगतिशील व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनिल सोनी ने बताया कि इन्ही समस्याओ को लेकर प्रगतिशील व्यापारी संघ के आह्वाहन पर शहर के व्यापारी संघठनो ने अप्रैल माह में एक दिन का आमला बन्द बुलाया था, परन्तु समस्याओ में तनिक भी सुधार न हुआ। आज इन्ही समस्याओ को लेकर प्रगतिशील व्यापारी संघठन एव जनसेवा कल्याण समिति के संयुक्त बैनर तले सदस्य विधायक से मुलाकात करने पहुँचे। शहर की मूलभूत समस्या को लेकर हुई इस मुलाकात को विधायक डाक्टर पंडाग्रे ने बहुत गम्भीरता से लिया, एवं समस्याओ को ध्यान से सुना, सकारात्मक चर्चा भी उनके द्वारा की गई। जनसेवा कल्याण समिति के राहुल धेण्डे व प्रगतिशील व्यापारी संघ के देवेंद्र राजपूत का कहना था हमारा विरोध या मुलाकात का उद्देश्य कहीं से भी राजनीतिक नही है, हम सिर्फ शहर की स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओ का शीघ्र निराकरण चाहते है, और आज विधायकजी से हमारी मुलाकात काफी सफल रही, विधायक जी द्वारा क्रमवार डॉक्टर्स की पदस्थापना को लेकर किये जा रहे प्रयासों के बारे में बताया, और भरोसा दिया कि बहुत जल्द इस विषय मे आमला को खुशखबरी सुनने को मिलेगी। प्रगतिशील व्यापारी संघ के रविन्द्र दवन्डे व जनसेवा कल्याण समिति के अमित यादव का कहना है कि डॉक्टर्स की कमी के चलते प्रायः हर गम्भीर रोगी को बेतुल इलाज करवाने दौड़ना पड़ता है, आमला से 25km का सफर बहुत लंबा हों जाता है मुश्किल के इस समय में, और दूरदराज के गांवों में तो ये सफर और परेशानी दुगुनी हो जाती है। सबसे ज्यादा कष्ट गर्भवती महिलाएं भोगती है हॉस्पिटल की अव्यवस्था से। विधायक जी द्वारा इसी माह डॉक्टर्स की नियुक्ति का भरोसा व अन्य सुविधाओं का आश्वासन दिया है।व्यापारी संघ के सुभाष देशमुख व जनसेवा के सागर चौहान द्वारा समस्याओ को ध्यान से सुनने, निराकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों को विस्तार से बताने व शीघ्र समस्याओ को सुलझाने का भरोसा देने पर विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे का आभार व्यक्त किया, एव उम्मीद जताई कि त्यौहारों का ये मौसम आमला के लिए स्वास्थ्य सुविधाओ में नई उम्मीद लेकर आएगा मुलाकात के इन पलों में समाजसेवी गोल्डी भाटिया शुभम खातर कर के साथ अन्य लोग भी उपस्थित थे Please follow and like us: Post Views: 451 Post navigation बैतूल पुलिस कप्तान श्री सिद्धार्थ चौधरी जी के दिशा निर्देश पर पुलिस ने किया बलवा ड्रिल की मांक प्रैक्टिस चलाएं आंसू गैस सेल ग्रेनेड बनवाईये को किया तीतर बीतर बैतूल आमला दिनांक 5 सितंबर 2023 दिन मंगलवार को शहर एवं गामीण इलाकों में विभिन्न सगठन समाज सेवक लोगों ने शिक्षक दिवस के अवसर पर आमला क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंच कर गुरुजनों को सम्मानित किया बैतूल डागा फाउंडेशन और पूर्व विधायक हेमंत खंडेलवाल जी पुर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज मालवे जी ने भी शिक्षकों का सम्मान किया