श्रीलंका के उच्चायुक्त ने सीएम योगी से भेंट करके अशोक वाटिका की शिला भेंट की ,साथ ही एक पेंटिंग भी उपहार में दी श्रीलंका के उच्चायुक्त अशोक मिलिंडा मोरागोडा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की इस अवसर पर श्रीलंका और भारत विशेष रूप से उत्तर प्रदेश और श्रीलंका के मध्य संबंधों को और प्रगाढ़ करने एवं सांस्कृतिक व पर्यटन के क्षेत्रों में अधिक सहयोग करने के लिए विचार विमर्श किया गया श्रीलंका के उच्चायुक्त ने योगी आदित्यनाथ को अशोक वाटिका की एक शिला भी भेंट की एवं श्रीलंका से संजीवनी बूटी के पौधे लाकर रोपित करने की बात भी कही है उन्होंने वाराणसी एयरपोर्ट पर लगाने के लिए दो सुंदर पेंटिंग भी भेंट की है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं श्रीलंका के उच्चायुक्त के मध्य श्री लंका में रामायणकालीन कई दार्शनिक स्थलों को और विकसित करने पर भी विस्तृत चर्चा हुई, ताकि उत्तरप्रदेश सहित संपूर्ण भारतवर्ष के अधिक से अधिक पर्यटक वहां श्रीलंका में जाकर उन स्थलों का दर्शन कर सके. Please follow and like us: Post Views: 358 Post navigation देशभर में शुरू हुआ “संचार साथी पोर्टल”अब मोबाइल ट्रेकिंग होगी आसान कुबेरेश्वरधाम पर निशुल्क रुद्राक्ष वितरण का श्रीगणेश, वितरण के लिए बनाए नौ काउंटर