IMG 20230903 WA0041

रिपोर्टर संजय वर्मा आष्टा

दीनदयाल रसोई योजना का आज दिनांक 2-9- 2023 दिन शनिवार को हुआ शुभारंभआष्टा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा शनिवार को कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में दीनदयाल रसोई योजना के तीसरे चरण का शुभारंभ किया।

IMG 20230903 WA0040 1024x575

जिसके तहत नगरपालिका द्वारा कम्युनिटी हाल में विधायक रघुनाथसिंह मालवीय के मुख्य आतिथ्य एवं नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा की अध्यक्षता में तथा विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश सक्सेना, नपाउपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां, पार्षदगण डाॅ. सलीम, सुभाष नामदेव, आरीस अली, अतीक कुरैशी, तारा कटारिया, विशाल चैरसिया, कैलाश बगाना, धनरूपमल जैन, आशू शर्मा, मनीष धारवां, पवन वर्मा की विशेष उपस्थिति में दीनदयाल रसोई योजना भोजन शाला का गेट खोलकर शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में मंचासीन अतिथियों द्वारा ज्ञान की देवी मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण हुआ। तत्पश्चात्् उपस्थित अतिथियों का नगरपालिका अधिकारी एवं कर्मचारियों ने स्वागत सम्मान किया।

IMG 20230903 WA0038 1024x576

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक रघुनाथसिंह मालवीय ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा नागरिकों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। विधायक श्री मालवीय ने कहा कि आज का दिन गरीब कल्याण की दृष्टि से प्रदेश सहित हमारे नगर के लिए ऐतिहासिक है। मंचासीन अतिथि विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि जबसे प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, तब से हमारा मध्यप्रदेश बिमारू राज्य की पहचान से हटकर विकासशील प्रदेशों की गिनती में सबसे आगे है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय कहते थे जीवन का अंतिम लक्ष्य परमात्मा की प्राप्ति है। यदि दुखियों की सेवा कर दी, गरीबों के आंसू पोछ दिए तो उनकी आँखों में भगवान नजर आएंगे। गरीब ही नारायण है।

IMG 20230903 WA0039 1024x576

प्रदेश के मुखिया गरीबों की चिंता करते हुए रोटी, कपड़ा, मकान जैसी अतिआवश्यक सुविधाएं बड़ी ही आसानी से घर-घर तक पहुंचा रहे है। जहां लाड़ली बहनों को सशक्त बनाया है, वहीं युवाओं के लिए सीखों कमाओं योजना से उन्हें भविष्य के लिए मजबूत कर रहे है। आज गरीबों के लिए जनकल्याणकारी व अनुकरणीय पहल करते हुए अल्प राशि 5 रूपये में पौष्टिक भोजन की व्यवस्था की है।एक दिन 250 नागरिक कर सकेंगे भोजन, रविवार को रहेगा अवकाश – मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि नागरिकों की सुविधा के लिए व योजना का सुचारू रूप से संचालित हो सकें इसके लिए विशाल कम्युनिटी हाल में पृथक से टीनशेड का भोजनशाला बनाई गई है, वहीं कम्युनिटी परिसर में नागरिकों की सुविधा के लिए व गर्मी से बचने पूरे परिसर में पंखे लगाए गए है, ताकि योजना का लाभ लेने आए नागरिकों को भीड़-भाड़ का सामना नही करना पड़े और उचित स्थान पर बैठकर व्यवस्थित भोजन कर सकें। प्रत्येक दिन प्रातः 10 से 3 बजे तक लगभग 250 निर्धन, बेसहारा लोग यहां भोजन कर सकेंगे। आभार सीएमओ राजेश सक्सेना ने व्यक्त किया तथा संचालन संजय शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिकगण व नगरपालिका के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद थे।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🔹 *17 अप्रैल 26 कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email