IMG 20230901 WA0005

रिपोर्टर संजय वर्मा आष्टा

सीहोर स्थित शासकीय पिछड़ा वर्ग छात्रावास में आज विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष 31 अगस्त को आयोजित होने वाला विमुक्त जाति दिवस, सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सुश्री दिव्या राय की अध्यक्षता में एवं क्षेत्रीय अधिकारी श्री भुवनेश त्रिवेदी योगेश आर्य की उपस्थिति में तथा विमुक्त घुमंतु अर्ध घुमंतु जनजाति महासंघ मध्य प्रदेश प्रदेश पदाधिकारी श्री राजकुमार धनगर श्री मनीष धनगर श्री शिवम चौधरी एवं जिला सीहोर कोर कमेटी जिला पदाधिकारी श्री अर्जुन धनगर श्री गजराज धनगर श्री अंकित महुडिया श्री हरि सिंह के आतिथ्य में तथा सैकड़ो की संख्या में समस्त विमुक्त जातियों के समाज जनों के बीच संपन्न हुआ संपन्न हुआl कार्यक्रम के दौरान सुश्री दिव्या राय ने विमुक्त समाज के लिए सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई एवं समाज विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए एवं विभिन्न योजनाओं का धरातल पर सही तरीके से क्रियान्वयन हो जनजागरण हो इसके संबंध में शीघ्र अतिशीघ्र ग्राउंड लेवल पर कैंप लगाकर विमुक्त समाज बंधुओ को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ देने की बात क

IMG 20230901 WA0001 1 1024x768

ही इसी अवसर पर विमुक्त समाज की ओर से प्रदेश पदाधिकारी राजकुमार धनगर मनीष धनगर शिवम चौधरी ने समाज जनों की बेहतरीन की बात करते हुए अपना वक्तव्य रखा तथा विमुक्त घुमंतु एवम अर्ध घुमंतु जनजाति महासंघ मध्य प्रदेश की ओर से सभी समाज जनों को विश्वास दिलाया कि संगठन हर घड़ी में हर समय में विमुक्त समाज के साथ खड़ा हुआ है और हमेशा विमुख समाज की बेहतरीन एवम विकास के लिए काम करता रहेगाl

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

RSS
Follow by Email