IMG 20230826 WA0297

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे आमला बैतूल

IMG 20230826 WA0296

निर्देशानुसार उक्त चुनाव के दौरान मध्यप्रदेश के आसपास के सीमावर्ती राज्यो ( महाराष्ट्र) के साथ बेहतर आपसी समन्वय व सांमजस्य हो, इसी के तहत कल दिनांक 25.08.2023 को मोर्सी (महाराष्ट्र) में म.प्र. एवं महाराष्ट्र पुलिस द्वारा सीमावर्ती जोन के साथ आईजीपी स्तर की बैठक आयोजित की गयी । उक्त बैठक में श्री इरशाद वली, आईजीपी नर्मदापुरम एवं श्री जयंत जगन्नाथ मध्य, आईजीपी अमरावती (महाराष्ट्र) , श्री सिद्धार्थ चौधरी , पुलिस अधीक्षक बैतूल , श्री अविनाश बारगल पुलिस अधीक्षक अमरावती, डॉ० श्री निलेश एम. पांडे एसडीओपी मोर्सी एवं बैतूल जिले से लगे हुये अमरावती जोन के थाना प्रभारी मोर्सी श्रीराम लांबड़े , थाना प्रभारी सेंदूरजना घाट श्री सतीश इंगले, थाना प्रभारी बेनोड़ा श्री स्वप्निल ठाकरे एवं थाना प्रभारी वरुड श्री अवतार सिंह चौहान , थाना प्रभारी शिरखेड़ श्री सूरज तेलगोटे सहित दोनों जोन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित हुए

IMG 20230826 WA0297

। अगामी विधानसभा चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष निर्भिक और शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो इसको लेकर जोन के सीमावर्ती थानों के पुलिस अधिकारियों ने आपस में बेहतर तालमेल के साथ कार्य करने हेतु कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने, गुंडे, बदमाशों व अपराधिक तत्वों पर लगातार कार्यवाही करने व चुनाव को प्रभावित करने वाले सभी बिंदुओं पर चर्चा की गयी जिसमें निम्नांकित बिंदुओं पर विशेष बल देने पर जोर दिया गया

IMG 20230826 WA0295

। 1) आगामी चुनावों के लिए सीमावर्ती थानों में नियमित अंतराल बैठकें आयोजित की जावें ।2) आगामी विधानसभा चुनाव के लिए होमगार्ड व पुलिस बल की मांग को पूरा करने के प्रयास किये जाएं ।3) वांछित अपराधियों, फरारी एवं वारंटियों की सूची का आदान-प्रदान और उन पर प्रभावी कार्यवाही ।4) आगामी चुनावों के लिए अंतर्राज्यीय नाकाबंदी जांच चौकियों की स्थापना पर कार्य योजना ।5) सीमावर्ती क्षेत्रों में माफिया, संगठित अपराधियो के विरूद्ध संयुक्त अभियान चलाने हेतु कार्य योजना के साथ कार्यवाही

IMG 20230818 151824 9
IMG 20230818 151906 9

।6) मतदान दिवस के लिए आदर्श आचार संहिता दिशा-निर्देशों के अनुसार सीमाओं को सील करने की कार्य योजना ।7) मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के वामपंथी उग्रवाद प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रभावी कार्यवाही ।8)

IMG 20230818 151759 9

मतदान के दिन सीमावर्ती जिलों में ड्राय डे लागू करने व कार्यवाही संबंधी चर्चा ।9)) अवैध शस्त्र व अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही ।10) चुनाव के चलते प्रदेश में वीवीआईपी/वीआईपी का आगमन होगा

IMG 20230818 151737 9

, इसके लिये बेहतर आपसी सामन्जस्य के साथ कार्यवाही । 11) चुनाव की सारी व्यवस्थाओं के दौरान तकनीकी तरीके से सूचनाएं साझा करने व बेहतर कार्यवाही के लिये व्हाट्सअप आदि माध्यमों एवं नई-नई तकनीकों का उपयोग करना

IMG 20230818 152012 9
IMG 20230818 151953 9
IMG 20230818 151929 9

। म.प्र. में चुनाव के दौरान प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था व पुलिस की कार्यप्रणाली एवं विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान बेहतर प्रबंध को लेकर, श्री इरशाद वली, आईजी ( नर्मदापुरम) ने जानकारी प्रदान की

। वहीं श्री जयंत जगन्नाथ नाइकनवरे अमरावती (महाराष्ट्र) आईजी अमरावती सीमावर्ती क्षेत्रों की समस्या और इसके चलते चुनाव के दौरान किस प्रकार की व्यवस्था हो आदि के संबंध में जानकारी दी गयी ।

उक्त बैठक में आएं सभी अतिथियों व अधिकारियों द्वारा आगामी चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी का आदान प्रदान करने पर, एसडीओपी मोर्सी श्री निलेश पांडे द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया ।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🔹 *17 अप्रैल 26 कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email