रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे आमला बैतूल ग्रामसावंगी में मेहरा समाज मध्य प्रदेश की जिला स्तरीय बैठक का आयोजनफोटो –बैतूल। विश्व रत्न डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा अनावरण को लेकर प्रभात पट्टन ब्लाक के ग्रामसावंगी में मेहरा समाज मध्य प्रदेश की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि मेहरा समाज की संरक्षक जिला पंचायत सदस्य सरस्वती नागले उपस्थित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के जिलाध्यक्ष छन्नू बेले द्वारा की गई। विशेष अतिथि किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बिसोने, प्रांतीय उपाध्यक्ष कम्मो पिपरदे द्वारा की गई । प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कमल नागले, जनपद सदस्य नामदेव हरसुले, जिला उपाध्यक्ष जगदीश कोगे, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हरि कोलंकर, जिला सचिव चंद्रकिशोर बेले, जिला उपाध्यक्ष जगदीश दोगे, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राम बेले, जिला कोषाध्यक्ष लखनलाल नागले, जिला उपाध्यक्ष अशोक गोहे, सरपंच प्रयाग रावत, पूर्व सरपंच देवराव सूर्यवंशी, नत्थू घोड़की, राजू घोड़के, सुरेश वादे, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राम बेले, जिला उपाध्यक्ष रामलाल उपराले, मुलताई ब्लॉक अध्यक्ष हरेंद्र उपराले, उप सरपंच खामला विनोद बिसोने, विशेष अतिथि उपस्थित थे ।सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा डॉ बाबासाहेब आंबेडकर एवं संत कबीर दास जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत बैठक का शुभारंभ किया गया। उपस्थित गणमान्य नागरिकों का ग्राम समिति द्वारा स्वागत किया गया। जिला पंचायत सदस्य सरस्वती नागले, सरपंच प्रयाग रावत, जनपद सदस्य नामदेव हरसूले, ब्लॉक अध्यक्ष हरेंद्र उपराले, जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ हरि कोलंकर, प्रदेश अध्यक्ष अशोक बिसोने, जिला उपाध्यक्ष जगदीश कोगे, मनोहर बेले, अशोक गोहे, विनोद बिसोने सहित अनेक लोगों ने अपने-अपने विचार रखे। समिति के जिला अध्यक्ष छन्नू बेले ने अपने विचार रखते हुए कहा कि डॉ बाबासाहेब आंबेडकर ने अनुसूचित जाति ही नहीं सर्वहारा समाज के लोगों को संविधान में स्थान दिया है जिसका परिणाम है कि आज हमारा देश संविधान में लिखी हुई धाराओं की राह पर चल रहा है।— हमें संविधान को पढ़ने की आवश्यकता —हमें संविधान को पढ़ने की आवश्यकता है जिस भी समाज ने संविधान को पढ़कर उस पर अमल किया है वह निश्चित रूप से अपने हक और अधिकारों के प्रति सजग रहा है और उसका समाज उन्नति की ओर आज भी अग्रसर है। हमें बाबासाहेब की विचारधारा शिक्षित बनो, संगठित हो, संघर्ष करो को हमारे समाज में हर घर तक पहुंचाने की आवश्यकता है, जिससे कि हमारा समाज भी शिक्षा के क्षेत्र में संगठन के क्षेत्र में और संघर्ष के क्षेत्र में आगे बढ़े और हमेशा हमारे हक और अधिकारों के प्रति सजग रहे हैं। समिति का विस्तार करते हुए जिलाध्यक्ष ने अपने पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर समाज के चुने हुए जनप्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।बैठक में प्रमुख रूप से समिति के प्रांतीय उपाध्यक्ष कम्मो पिपरदे, जिला संगठन मंत्री परसराम बचले, ब्लॉक अध्यक्ष हरेंद्र उपराले, जिला उपाध्यक्ष रामलाल उपराले, सरपंच प्रयागराज, जिला उपाध्यक्ष जगदीश कोगे, अशोक गोहे, जय भीम सेवा समिति के अध्यक्ष समर्पित हारले, पवन सूर्यवंशी, शुभम हारले, निलेश बिहारे, गुलशन हारले, कृष्णा बेले, पुष्पेंद्र बेले अंकित बिहारी अनिल बेले पूर्व सरपंच देवराज सूर्यवंशी सरपंच प्रयागराव रावत, नत्थूजी घोडके, हेमराज हारले, सुरेश वान्दे, सुनील इंगले, देवानंद बेले, हरिराम सूर्यवंशी, गोकुल बेले, गोकुल सूर्यवंशी, दीनदयाल नागले, संतोष मोरले, बल्लू झारखंडे, लोकेश चौहान, बबलू बेले, दिलीप बेले, ओमप्रकाश सूर्यवंशी, सरस्वती हारले, रोशनी सूर्यवंशी, बसंती बेले, जानकी सूर्यवंशी, गंगाबाई हार्ले, तारा सूर्यवंशी, किशन हारले, दशरथ सूर्यवंशी, गीता सूर्यवंशी ओमप्रकाश सूर्यवंशी अलकेश बेले गजानंद पावडे, सुनीता बिहारे, बाली हारले, मुन्नीबाई सोलंकी, गुलाब हारले, रविंद्र बचले सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक जन उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन समिति के जिला सचिव चंद्रकिशोर बेले एवं आभार प्रदर्शन जय भीम सेवा समिति के अध्यक्ष समर्पित हारले द्वारा किया गया। Please follow and like us: Post Views: 1,117 Post navigation मुलताई दैनिक वेतन भोगियों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नाम एक ज्ञापन नगर पालिका मुलताई की सभापति श्रीमती वंदना नितेश साहू को सौंप ज्ञापन मुलताई चंद्रयान के सुरक्षित उतारने के शुभ मुहूर्त पर फहराया 101 फिट ऊंचा तिरंगा बैतूल जिले के लिए गौरव बात