अमृतम जलम बैतूल आज रविवार दिनांक 14 /5/2023 सुबह 08 बजे पत्रिका समूह द्वारा अमृतम जलम के अंतर्गत अभिनन्दन सरोवर पहलवान बाबा के बाजु मे स्वच्छता अभियान चलाया गया । जिसमे पत्रिका समूह द्वारा रजक समाज से भी इस अभियान में शामिल होने हेतु अनुरोध किया गया था, अतः भारत के प्रथम स्वच्छता के जनक संत श्री गाडगे बाबा के बैतूल रजक समाज द्वारा इस पुनीत कार्य मे शामिल होकर योगदान दिया गया. साथ ही अभियान में शामिल सभी सदस्यों ने आज मातृदिवस के अवसर पर यह संकल्प लिया कि भारतीय संस्कृति में नदी को माँ का दर्जा दिया गया है, अतः हम नदी तालाबों को गंदा नही करेंगे एवं नदी तालाबों को स्वछ करने में अपना पूर्ण योगदान देंगे। रजक समाज के स्वच्छता अभियान को लेकर लोग भूरी भूरी प्रशंसा करते हैं. रिपोर्टर राकेश डब्बू तायबाड़े Please follow and like us: Post Views: 395 Post navigation Previous Post मातृ दिवस मनाया