रिपोर्टर राकेश डब्बू तायवाडे आमला बैतूल *प्रेस नोट**पुलिस के साथ गाली गलौज करना युवक को पड़ा भारी**कुछ दिन पूर्व डायल हंड्रेड पुलिसकर्मी के साथ की थी गाली गलौच* *कोतवाली पुलिस ने धारा 151,107, 116 (3), जाफौ. की करवाही**आरोपी युवक ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी* बैतूल ,गाली-गलौज का वीडियो वायरल होने पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आरोपी की पहचान कर आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए , कोतवाली थाना प्रभारी आशीष पवार द्वारा तुरंत संज्ञान लिया गया, तहकीकात में पाया गया कि उपरोक्त वीडियो रात 2 बजे कारगिल चौक का है जहां डायल हंड्रेड के पुलिसकर्मी को ओवरटेक करने के संबंध में विकार उद्दीन खान उर्फ एंडी पिता रियाजुद्दीन खान , निवासी गेंदा चौक सदर ,उम्र 22 वर्ष द्वारा गाली गलौज की जा रही थी , आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 151 107 ,116 (3) जाफौ. में कार्यवाही की गई ,आरोपी विकार उद्दीन खान उर्फ एंडी पिता रियाजुद्दीन खान निवासी गेंदा चौक सदर उम्र 22 वर्ष द्वारा सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी गई , Please follow and like us: Post Views: 573 Post navigation सेवा भारती बैतूल एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन संपन्न किया गया। मुलताई दैनिक वेतन भोगियों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नाम एक ज्ञापन नगर पालिका मुलताई की सभापति श्रीमती वंदना नितेश साहू को सौंप ज्ञापन