रिपोर्टर राकेश डब्बू तायवाड़े आमला बैतूल आजादी की 77 वीं वर्षगांठ के अवसर पर सतपुड़ा व्यापारी संघ द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी शॉपिंग सेंटर में बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष बड़े ही धूमधाम से ध्वजारोहण किया गया सतपुड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष अरविंद सोनी ने बताया कि बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत कर मुख्य अतिथि छोटे लाल गुप्ता एवं विशेष अतिथि लक्ष्मण वागजे की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया इस अवसर पर सतपुड़ा व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष श्याम मदान एवं पूर्व अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल द्वारा भी राष्ट्र के नाम संदेश वाचन किया गया वरिष्ठ व्यापारी देशराज सलूजा द्वारा जय घोष लगाकर अपने विचार रखें गएसांसद प्रतिनिधि जगन्नाथ डेहरिया ने अपने संबोधन में कहा कि आज हमारे देश की सीमाएं बहुत मजबूत है और आज हमारा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनने के लिए अग्रसर है कार्यक्रम का संचालन सुनील भारद्वाज, अयूब मंसूरी, एवं राकेश महाले द्वारा किया गयाकार्यक्रम के अंतिम चरण में बुद्ध विहार समिति के पूर्व अध्यक्ष नारायण चौकी कर एवं बलवंत पाटिल द्वारा संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गई इस अवसर पर वरिष्ठ व्यापारी उमाशंकर सोनी, पप्पू मंसूरी,अशोक गुप्ता , पूर्व सैनिक मुन्नालाल कापसे, मुकेश बत्रा, संजय सिक्के वाल, वैभव सोनी, जग्गी आहूजा, गौतम बोदले, दीपक कंप्यूटर, सहित बड़ी संख्या में बुद्ध विहार की महिलाएं एवं व्यापारी गण उपस्थित रहे Please follow and like us: Post Views: 392 Post navigation ग्राम बोरधई हरणया सरपंच श्री सचिन साहू की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं मुलताई यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में तहसील कार्यालय का घेराव……*