Images 3 1

13 मई 2023

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

Picsart 23 05 13 19 36 41 949 791x1024

पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री मंयक अवस्थी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गीतेश गर्ग एवं श्री मोहन सारवान एस.डी.ओ.पी. आष्टा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पार्वती विक्रम आदर्श को थाना क्षेत्र में धोखाधडी कर आम जनता से ठगी करने वाले आरोपियो को तत्काल तलाश कर गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश दिये थे । उपरोक्त दिशा निर्देश के पालन में थाना पार्वती पुलिस द्वारा धारा 420,409 भादवि के आरोपी को गिरफ्तारी करने में सफलता प्राप्त की है ।

घटना क्रम – दिनाँक 23.12.22 को आवेदक नि. पारवा गोसाई थाना पार्वती में शिकायत की थी भोपाल होमगार्ड कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी ने उसे विश्वास में लेकर उसके दो पुत्रो को मध्यप्रदेश पुलिस मे नौकरी लगवाने के नाम पर 13 लाख रुपये लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र व ट्रेनिंग में जाने का पत्र देकर धोखाध़डी की है जिस पर से थाना पार्वती में दिनाँक 03.04.23 को आरोपी के विरुद्ध धारा 420,409 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।

पुलिस द्वारा कार्यवाही – उक्त प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश हेतु टीम गठित की गई तथा आरोपी की तलाश हेतु मुखविर मामुर किये गये । मुखविर की सूचना के आधार पर आरोपी को ग्राम अवन्तिपुर बडोदिया से नदी के किनारे से स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकडा गया ।

आरोपी से पुछताछ करने पर बताया की उसने अपने रिश्तेदार चंदरसिंह पिता मोतीसिंह मालवीय नि. पारवा गोसाई से उनके दो लडके मनोज व विशाल को म.प्र. पुलिस में भर्ती करवाने एंव भंवरी कलां ट्रेनिंग में भिजवाने तथा खजूरी थाना पोस्टिंग के नाम पर दिनांक 06.04.2021 से दिनांक 15.01.2022 के बीच थोडे थोडे करके कुछ नगद व कुछ रुपये मेरे बैंक खाता ट्रांसफर करवा लिए थे करीब 13,00,000/- (तेरह लाख रुपये) चंदरसिहं से लिए थे, वह रुपये मैने मेरे इलाज में, खाने पीने में तथा मकान बनवाने में खर्च कर दिए है, तथा एक पत्र कार्यालय कमांडेंड केन्द्रिय प्रशिक्षण संस्थान पी.टी.एस. उज्जैन पंवासा उज्जैन तथा उस पर अनिल सिंह कुश्वाह कमान्टेड भोपाल के नाम से जारी जिसमें कुल 22 आरक्षकों की ट्रेनिंग का पत्र स्वयं ने रायल मार्केट भोपाल में एक टाईपिंग की दुकान पर टाईप करवाकर स्वयं ने अनिल कुश्वाह कमांडेंट के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर उस पत्र की छायाप्रति चंदरसिंह को दे दी थी जिसमें नम्बर 01 पर मनोज कुमार आ. चंदरसिंह तथा 22 नम्बर पर विशाल कुमार पिता चन्दरसिंह का नाम दर्ज है, उस पत्र की मूल प्रति एंव एक छायाप्रति आरोपी के कब्जे से जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है ।

नाम आरोपी – राजीवकुमार पिता देवीलाल आमले जाति अ.जा. उम्र 50 वर्ष नि. अ.बडोदिया थाना अ. बडोदिया जिला शाजापुर

Picsart 23 05 13 19 00 46 121 1 761x1024

सराहनीय भूमिका – उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पार्वती उनि विक्रम आदर्श ,सउनि अशोक श्रीवास्तव प्रआऱ 50 जगदीश , आर. 46 मनोज एंव आर. 551 ज्ञानसिंह, आर 213 संजय, आर. 810 गोपाल, सै 142 मानसिंह एवं थाना पार्वती पुलिस का सराहनीय योगदान रहा।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email