रिपोर्टर राकेश डब्बू तायवाड़े आमला जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में आयोजित इस शिविर में सुबह 9 बजे से आमला एवं आस पास के क्षेत्रों से नागरिक आना शुरू हुए और सभी ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण करवाया, खास बात यह रही कि कई लोगों इस शिविर में जाँच उपरांत ही अपने भीतर पल रही शुगर का पता चला! शिविर में लोगों का दंत परीक्षण भी किया गया और मुख शुद्धि पर जागरूकता संदेश डॉ शिशिर गुगनानी द्वारा दिया गया! रक्तचाप, मधुमेह, वजन आदि की जाँच कर लोगों को स्वास्थ्य के महत्व के बारे में बताया गया! 3:30 तक 210 मरीज ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिया शिविर शाम 6:00 बजे तक के चलता रहा मरीज श्री मोहन लाल सोनी जी ने बताया कि लायंस क्लब द्वारा स्वास्थ्य शिविर जो लगाया गया वह बहुत ही सराहनी पहल है गरीब तबके लोग अपना महंगा इलाज नहीं कर पाते इसलिए यह शिविर का लाभ सभी को मिल रहा है इस शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आमला के डॉ मुकेश वागद्रे, एमपी बी सारणी डॉ प्रज्ञा सोनी, डॉ रिचा गुगनानी, दिनेश सोनी स्वास्थ्य विभाग आमला का उल्लेखनीय सहयोग रहा! लायंस क्लब आमला सार्थक के अध्यक्ष अनिल सोनी पटेल, उपाध्यक्ष यशवंत चढ़ोकार सचिव किशोर गुगनानी, सहसचिव मनोज विश्वकर्मा, लायन चंद्रशेखर सोनी, लायन जयंत सोनी, लायन महेंद्र मानकर, लायन भोलाराम वर्मा, लायन मुस्तफ़ा हुसैन उपस्थित थे! Please follow and like us: Post Views: 431 Post navigation पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा स्वतंत्रता दिवस 2023 की परेड की तैयारियों का जायजा लिया जिला बैतूल के ब्लॉक आमला जनपद अध्यक्ष गणेश यादव की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं