रिपोर्टर संजय वर्मा आष्टा धनंजय हमेशा याद रहेगा क्योंकि उसकी हर खबर में पढ़ता हूं, कभी भी उसने किसी की भी नेगेटिव खबर नहीं लगाई- एसडीओपी मोहन सारवान आष्टा- धनंजय हमेशा याद रहेगा क्योंकि उसकी हर खबर में पढ़ता हूं कभी भी उसने नेगेटिव खबर नहीं लगाई, जब मैं आया था तब उसने मुझे गुलदस्ता भेंट किया था, जिसकी फोटो अभी भी मेरे पास है। उक्त बात आष्टा एसडीपीओ मोहन सरवन का स्थानांतरण रायसेन होने पर आज नगर के वरिष्ठजन एवं आष्टा युवा संगठन द्वारा एसडीओपी सर का कार्यालय पहुंचकर पुष्प माला पहना कर साफा बांधकर प्रतीक चिन्ह भेट कर, सम्मान पत्र से सम्मानित किया एवं विदाई दी। इस दौरान उन्होंने सभी उपस्थित जनों से चर्चा के दौरान कहीं। वहीं धनंजय जाट ने कहा की सर आपका कार्यकाल सदैव याद रहेगा। वहीं इसके पहले एसडीओपी श्री सारवान सारवान ने यह भी कहा कि आप सब के सहयोग से मेरा ये लम्बा सफल कार्यकाल रहा में आप सब का आभारी हूं जो आपने मेरा इतना सहयोग किया कानून व्यवस्था बनाने में बहुत बार हमें कठोर भी बनना पड़ता है। इस दौरान यदि मेरे किसी व्यवहार या कार्य से आप को तकलीफ हुई हो तो इस का मुझे खेद है। मैं उम्मीद करता हुं मेरे बाद जो भी अधिकारी यहां आएंगे आप इसी तरह उनका भी सहयोग कीजियेगा, ये नगर आपका है। इसमें कानून बना रहे शांति बनी रहे। इसकी जितनी जवाबदारी पुलिस की है, उतनी ही आपकी भी। आप सभी का आभार धन्यवाद जो आपने मेरा स्वागत किया। वहीं उन्होंने आष्टा युवा सगठन की तारीफ करते हुए संगठन की प्रशंसा की। इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष ललित नागोरी, मुकेश बडजात्या, आष्टा युवा सगठन प्रमुख आनंद गोस्वामी, पार्षद रवि शर्मा, प्रवक्ता कुशल पाल लाला, उमेश शर्मा, गुरुचरण परमार, मुकेश राठौर ,अमित मकोड़ी, राजा राम मालवीय, राजेश वर्मा संदीप गोतम, जितेन परमार, लखन विश्वकर्मा, पारस पूरी,अमरदीप सांगते, रोहित तोमर, अखलेश पाटीदार, सुनील परमार, आनंद शर्मा, किशन सोनी, रोहित राजपूत,बाल मुकंद कुशवाह, गोविंद भस्तचारि, गणेश सोनी आदि युवा उपस्थित थे। Please follow and like us: Post Views: 349 Post navigation स्वतंत्रता दिवस मनाए हमारे साथ. हर घर तिरंगा”अभियान के अंतर्गत आष्टा में निकली विशाल तिरंगा यात्रा,घर घर लगाये तिरंगा