IMG 20230807 WA0008

रिपोर्टर संजय वर्मा/ केवलराम मालवीय

श्री मिट्ठू पुरा सरकार के मुखारविंद से मेहतवाडा में आयोजित कथा के तीसरे दिन का सार है
आष्टा। काम क्रोध लालच और अभिमान यह चारों नरक के रास्ते बताए गए हैं। इसलिए प्रत्येक मनुष्य को इनसे बचना चाहिए। काम क्रोध मद लोभ सब नाथ नरक के पंथ। सब परिहर रघुवीर ही भजहु भजही जेही संत। उक्त प्रेरणादाई प्रवचन श्री राम मंदिर धर्मशाला मेहतवाड़ा में आयोजित सात दिवसीय संगीत मय श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिवस व्यास गादी पर विराजमान क्षेत्र के सुप्रसिद्ध कथाकार संत श्री मिट्ठू पूरा सरकार द्वारा व्यक्त किए गए। कथा से पूर्व महाराज श्री का स्वागत कथा के मुख्य यजमान गगन सिंह पटेल ,धर्मशाला अध्यक्ष फतेह सिंह भगत जी द्वारा शाल श्रीफल और साफा बांधकर किया।

IMG 20230806 WA0032 1024x461

आज संतश्री द्वारा भगवान के 24 अवतारों की कथा का विस्तार से वर्णन किया। इसी क्रम में भगवान के वराह अवतार की कथा सुनाते हुए बताया कि, कि जब सारी सृष्टि जलमग्न हो गई। और पृथ्वी को हिरण्याक्ष दैत्य ने समुद्र के अंदर छुपा दिया। तब भगवान विष्णु ने वराह अवतार धारण कर हिरण्याक्ष को मारकर वापस पृथ्वी को स्थापित किया। जिसके ऊपर मनु शतरूपा जी द्वारा सृष्टि का विस्तार किय। इन्हीं मनु महाराज के यहां 5 संतान ने जन्म लिया। जिनमें 2 पुत्र उत्तानपाद और प्रियव्रत ,और इनकी तीन बेटियां देवहूति, आकूति और प्रसूति हुई।इनकी बेटी देवहूति का विवाह महर्षि कर्दम से हुआ ।और उनके यहां भगवान कपिल ने अवतार लीया। इसके अलावा वर्तमान मैं गौ माता पर हो ऊपर हो रहे अत्याचार की ओर भी श्रोताओं का ध्यान आकृष्ट किया। महाराज श्री ने बताया कि गौ माता के शरीर में 33 करोड़ देवता निवास करते हैं ।गाय का दूध अमृत माना गया है। गाय की सेवा साक्षात गोविंद की सेवा के समान है। इसलिए प्रत्येक सनातनी को कम से कम एक गाय का पालन अवश्य करना चाहिए। कथा के मध्य महाराज श्री द्वारा गाए हुए मधुर भजनों पर सभी श्रोता भावविभोर होकर झूमने लगे। कल कथा में भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। कथा समिति द्वारा भगवान के जन्म की व्यापक तैयारी की गई है।

IMG 20230806 WA0031 1024x461

आज कथा में फतेह सिंह जी भगत जी,रघुवीर सिंह ठाकुर , ऋषि पटेल, सतीश दुबे,हरि सिंह काका साहब राजेंद्र केशव बाबूलाल पटेल, कल्याण सिंह ठाकुर , महेश विश्वकर्मा, दिनेश सिंह अध्यापक,माटसाब भीम सिंह ,नकुल सिंह पांडव, गजराज सिंह, अके सिंह, सुरेंद्र सिंह, पंकज, प्रेम सिंह, सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित हुए।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email