रिपोर्टर संजय वर्मा/केवलराम मालवीय मध्य प्रदेश भाजपा संगठन के निर्देश अनुसार प्रदेश की समस्त 230 विधानसभाओं में आज रविवार 6 अगस्त को कार्यकर्ता सम्मेलन किए गए कार्यकर्ता सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य आगामी योजनाओं पर अमल एवं कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर संदेश देने के साथ साथ जोश भरना इन सम्मेलनों का मुख्य उद्देश्य है इसी कड़ी में आष्टा विधानसभा का सम्मेलन बाइपास के समीप मां कृष्णा धाम आश्रम में रखा गया था। सम्मेलन में पंजीयन सुबह 9:00 बजे शुरू किए गए तत्पश्चात 11:00 बजे प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल की उपस्थिति में कार्यक्रम का विविधिवत्त शुभारंभ हुआ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता एकजुट होकर कमल निशान को जीतने के लिए कार्य करें साथ ही कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रवि मालवीय ने कहा कि चुनाव का शंखनाद हो चुका है प्रत्येक बूथ पर हमारी प्रचंड विजय सुनिश्चित हो कार्यकर्ता ऐसा लक्ष्य लेकर कार्य करें। आष्टा विधानसभा संयोजक व पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सुराणा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि भाजपा का संगठनात्मक जो ढांचा है उसके अनुरूप बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को हमने यहां पर सम्मेलन में बुलाया है और उन्हें बताया है कि 9 वर्ष से केंद्र में और 19 वर्षों से राज्य में हमारी सरकार ने जनता के लिए खूब कार्य किया है सभी कार्यकर्ता सीना तान के मतदाताओं के पास जाएं और भाजपा को जिताने की अपील करें इस विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय,संगठन जिला प्रभारी बहादुर सिंह मुकाती,जिला चुनाव संयोजक सीताराम यादव, क्षेत्रीय विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ललित नागोरी, विधानसभा संयोजक राकेश सुराना,जिला महामंत्री दारा सिंह पटेल, कैलाश बगाना,आष्टा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीक्षा गुणवान,,विधानसभा प्रभारी लक्ष्मण सिंह राणा सहित हजारों की तादात में कार्यकर्ता उपस्थित थे। Please follow and like us: Post Views: 429 Post navigation मुकद्दर शहर मक्का उम्र के लिए 52 यात्री हुए रवाना अस्पताल में मरीजों को फल फ्रूट बांटकर जन्म दिवस मनाया