80 वें स्वतंत्रता दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प , सार्थक सृजन ने किया, 20 अगस्त को श्री गणपति उबनारे का जन्मदिन बरगद ,अवले ,का पौधा लगाकर मनाया
उपप्रधान समपादक राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

screenshot 2026 08 20 11 20 48 608 com.whatsapp
आमला
देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पर्यावरणीय संकटों से मुक्ति और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित प्राकृतिक वातावरण सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ सार्थक सृजन, आमला ने 14 अगस्त 26 को आंवले के पौधे का पौधरोपण किया।
img 20260820 wa0062
इस अवसर पर नागरिकों, शासन एवं जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया गया कि विकास के नाम पर पहले से पले-बढ़े और विकसित वृक्षों की कटाई को यथासंभव रोका जाए तथा पौधरोपण के बाद उनके संरक्षण और सुरक्षा की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। एक पौधे को वृक्ष बनने में कई वर्ष लगते हैं, इसलिए केवल पौधरोपण ही नहीं, बल्कि उसकी देखभाल और सुरक्षा भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
सार्थक सृजन का मानना है कि स्वच्छ हवा, निर्मल पानी, सुरक्षित जंगल, पहाड़, नदियां और समय पर होने वाली बारिश मानव जीवन के साथ-साथ समूचे जीव-जगत की मूलभूत आवश्यकताएं हैं। इनके संरक्षण के बिना स्वस्थ और संतुलित भविष्य की कल्पना संभव नहीं है।
संस्था ने नागरिकों से आह्वान किया कि हर अवसर, दिवस और त्योहार को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए पौधरोपण, वृक्ष संरक्षण, जल संरक्षण एवं स्वच्छता जैसे सार्थक कार्यों को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी बनाएं।
सार्थक सृजन,
img 20260820 wa0061
आमला
पौधा लगाना शुरुआत है, उसे वृक्ष बनाना हमारा संकल्प है।सार्थक सृजन, आमला ने गुरुवार 20 अगस्त को अपने साथी सदस्य गणपति उबनारे के जन्मदिवस पर बरगद का पौधा लगाया , इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने अपने जन्मदिन और विशेष अवसरों पर ऐसे ही प्रकृति कल्याण कार्यों को करने का संकल्प लिया, सार्थक सृजन ने नागरिकों, राहगीरों और शासन से पौधों की सुरक्षा करने और कचरा ना फेंकने का आग्रह किया, साथ ही यहां नगरपालिका द्वारा कचरा एकत्रीकरण स्थल पर बाउंड्रीवाल बनाने का निवेदन किया जिससे मासूम गाय एवं अन्य पशु पक्षी कचरा खाने से बच सकें।
उपप्रधान समपादक राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏
screenshot 2026 03 26 14 48 18 071 com.google.android.apps.photos
screenshot 2026 01 25 09 13 24 810 com.miui.gallery
screenshot 2026 04 11 09 33 13 133 com.whatsapp

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email