Amla हर घर तिरंगा यात्रा में छात्र-छात्राओं को करना पड़ा विधायक साहब का इंतजार, ना ट्रॉफी मिली , ना पानी , जल्दी हुआ समापन उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 आमला हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को अमला नगर में पूरी तरह राष्ट्रीय प्रेम के साथ साथ पुरा शहर तिरंगामय लगा एसडीएम कामिनी ठाकुर और तहसीलदार रिचा कौरव तहसीलदार कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया । तिरंगा यात्रा में सभी प्रायवेट सरकारी स्कूल के छात्र छात्राएं एवं टीचर स्टाफ सभी सरकारी कर्मचारी रैली में शामिल हुए स्कूली बच्चे एन सी सी कैंडिडेट स्काउट गाइड और आम नागरिक हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जयकारा के साथ निकले। पूरे तिरंगा यात्रा की रैली में छत्रपति शिवाजी महाराज, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई , की वेशभूषा में झांकी और सजे हुए । सुन्दर सजे हुए बेल जोड़ी के साथ बैलगाड़ी नन्हे मुन्ने बच्चे भारत माता बनकर आकर्षण का केंद्र रही। वही छात्र-छात्राओं को क्षेत्रीय विधायक का काफी इंतजार करना पड़ा। छात्र छात्राओं को ना पानी मिला ना ही ट्रॉफी मिली। रैली तहसील ऑफिस ब्लाक चौराहा बस स्टैंड होते हुए। रेलवे स्टेशन पर पुरे छात्र-छात्रा रेलवे स्टेशन पहुंचे ही नहीं थे की क्षेत्रीय विधायक के उद्बोधन के बाद राष्ट्रीय गीत के साथ आनंन फानन में रैली का समापन कर दिया गया। जल्दी में समापन करना चर्चा का विषय बना हुआ है। उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 28 Post navigation 🇮🇳 जिला बैतूल पुलिस कार्यालय 12 -8-26 हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक बैतूल के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा रैली* आज़ाद भारत एक भारत- शहर के प्रसिद्ध सीबीएसई विद्यालय मदरलैंड पब्लिक स्कूल आमला में देशभक्ति के जोश के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया!