मैं का भाव आना ही सुख का अभाव लाता है* गुरु राम सुख महाराज.
उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏
screenshot 2026 07 31 15 04 27 097 com.whatsapp

सती भाई सांई दास सेवा दल, आमला द्वारा आयोजित गुरु पूजन दिवस पर हरियाणा कलानौर से गुरुजी का संदेश वाचन किया गया जिसमें उन्होंने गुरु के सानिध्य से ईश्वर प्राप्ति और जीवन में विनम्रता, दयालुता, सहयोग और प्रकृति कल्याण कार्यों से व्यक्ति को अपना जीवन सार्थक करने प्रेरक बातेँ कहीं

गुरु की सन्निधि, प्रवचन, आशीर्वाद और अनुग्रह जिसे भी भाग्य से मिल जाए उसका तो जीवन कृतार्थता से भर उठता है। क्योंकि गुरु बिना न आत्म-दर्शन होता और न परमात्म-दर्शन। इन्हीं की प्रेरणा से आत्मा चैतन्यमय बनती है।
screenshot 2026 07 31 15 30 12 139 com.whatsapp
गुरु भवसागर पार पाने में नाविक का दायित्व निभाते हैं। वे हितचिंतक, मार्गदर्शक, विकास प्रेरक एवं विघ्नविनाशक होते हैं। उनका जीवन शिष्य के लिये आदर्श बनता है। अहंकार मुक्त जीवन ही परमात्मा के निकट लाता है, अपने कार्यों से फल की इच्छा या नाम के गुणगान का मोह ही व्यक्ति की मुक्ति में बाधक है! मैं का भाव ही सुख के अभाव लाता है !अनुभवी आचार्यों ने भी गुरु की महत्ता का प्रतिपादन करते हुए लिखा है- गुरु यानी वह अर्हता जो अंधकार में दीप, समुद्र में द्वीप, मरुस्थल में वृक्ष और हिमखण्डों के बीच अग्नि की उपमा को सार्थकता प्रदान कर सके।* *दुःख ,सुख, जन्म, मृत्यु, नफा ,नुकसान ,खोने पाने ,जय, पराजय के क्रम में सहजता से रहने वाला ही विश्व विजेता है और वही सच्चा, निर्मल एवं पवित्र होकर गुरु का प्रिय है*!
screenshot 2026 07 31 15 04 10 812 com.whatsapp

इस भक्तिमय आयोजन में समाज की मातृ शक्ति के अलावा सेवादार सर्व श्री वीरेंद्र मनोचा, चरणजीत गुगनानी, डाक्टर शिशिर गुगनानी, गगन गिरधर, यश गुगनानी, राजेन्द्र गुगनानी, किशोर गुगनानी, नवीन गुगनानी,आरव गुगनानी , सुभाष बत्रा, सुरेश बत्रा, शिवम बत्रा, अमित बत्रा ,राजीव मदान उपस्थित थे!

भजन पूजन आरती के बाद सभी को प्रसाद वितरित कर श्री गुरु वचनों का पालन करने का आह्वान किया गया
उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏
screenshot 2026 03 26 14 48 18 071 com.google.android.apps.photos
screenshot 2026 01 25 09 13 24 810 com.miui.gallery
screenshot 2026 04 11 09 33 13 133 com.whatsapp

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email