IMG 20230806 WA0140 1 1024x838

मृतक सचिव चिंदू खातरकर एवम वाहन चालक दिनेश गावंडे सहित घायल सचिवों को मुआवजा दिलाने आज ब्लाक कांग्रेस कमेटी व वाहन चालक संघर्ष संगठन द्वारा तहसीलदार को सीएम शिवराज के नाम ज्ञापन सौंपा है ज्ञापन में उल्लेख है की सीएम शिवराज सिंह चौहान के पंचायत महासम्मेलन में शामिल होने जा रहे सचिवों का वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया था जिसमे सचिव चिंदू खातरकर एवम वाहन चालक दिनेश गावंडे की मृत्यु हो गई कांग्रेस कमेटी मांग करती है की मृतक के परिजनों को 50 – 50 लाख रुपए की मुआवजा राशि दी जाए साथ ही मृतकों के परिजनों में से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए घटना को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मनोज मालवे ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा की सीएम शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में जा रहे सचिवों के साथ घटी घटना ने झकझोर के रख दिया है यह शासन प्रशासन की कमी का नतीजा है शासन प्रशासन ने घायल सचिवों का निशुल्क और जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना चाहिए वही ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने कहा की मृतक पंचायत सचिव को शासन द्वारा 50 लाख रुपए मुआवजा दिया जाना चाहिए

IMG 20230806 WA0141 1 1024x610
IMG 20230805 WA0255 2 1024x709

जिससे सचिव के परिवार का भरण पोषण ठीक से हो सके और घायल सचिवों को भी उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए ज्ञापन सौपते समय नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे , किसान कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष रविकांत उघड़े , युवक कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे , दिलीप पंडाग्रे , गणेश ढोमने, शेख आबिद, छोटु कुंभारे , वीरेंद्र बर्थे, मुकेश बामने , रमेश प्रजापति,विजय मोड़क ,कपिल गंगारे , रवि घानेकर, शेख हाफिज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व वाहन चालक संघ के सदस्य उपस्थित थे ।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email