अखिल विश्व गायत्री परिवार जिला समन्वय समिति ने थाना परिसर एवं रेलवे स्टेडियम आमला मे किया पौधरोपण
उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏
img 20260726 wa0166
आमला – रविवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार जिला समन्वय समिति ने थाना परिसर एवं रेलवे स्टेडियम मे पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया l कार्यक्रम मे जिला समन्वयक रवि शंकर पारखे भाजपा नेता आदित्य बबला शुक्ला के साथ जिला समन्वय समिति के अजय पवार, अनूप वर्मा, निलेश मालवीय, नर्मदा प्रसाद सोलंकी, आमला थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे ने पौधरोपण किया l जिला समन्वयक रविशंकर पारखे ने बताया की जिला समन्वय समिति के माध्यम से साल भर में 11000 पौधों का रोपण करने का संकल्प लिया गया है।

जिसकी पूर्ति प्रत्येक तहसील द्वारा की जाएगी। इसी श्रृंखला मे तहसील आमला मे विभिन्न स्थानों पर साप्ताहिक पौधरोपण का आयोजन किया जायेगा
screenshot 2026 07 26 15 27 03 225 com.whatsapp
तहसील पर्यावरण प्रभारी ऋषभ पवार ने बताया की रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम मे कुल 51 पौधों का रोपण थाना परिसर मे एवं 21 पौधों को रेलवे स्टेडियम मे रोपा गया l बड़, पीपल,आम, जामुन, एवं तरु लक्ष्मी के पौधों का रोपण किया गया l पौधरोपण मे राजेंद्र उपाध्याय, रमेश बेले, नितिन देशमुख, तहसील समन्वयक संतोष कनाठे, गायत्री परिवार ट्रस्ट आमला के प्रमुख ट्रस्टी बी पी धामोड़े, ठाकुरदास पवार, के के सूर्यवंशी, बी आर देशमुख, गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजन एस पी डधोरे, बोरदेही से रमेश सूर्यवंशी, जम्बाडा, तोरणवाड़ा, ससुंद्रा एवं महिला मण्डल ने भाग लिया
उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏
screenshot 2026 03 26 14 48 18 071 com.google.android.apps.photos
screenshot 2026 01 25 09 13 24 810 com.miui.gallery
screenshot 2026 04 11 09 33 13 133 com.whatsapp

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email