मजबूरी: 700 किमी दूर यूपी नहीं ले जा सके जवान बेटे का शव, आमला की जनसेवा कल्याण समिति ने मोक्षधाम में कराया अंतिम संस्कार उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 आमला | गरीबी और मजबूरी के आगे एक बार फिर अपनों का साथ छूट गया। उत्तर प्रदेश से आमला पहुंचे एक गरीब परिवार के पास इतने पैसे नहीं थे कि वे अपने जवान बेटे के शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने गांव ले जा सकें। ऐसे में आमला की जनसेवा कल्याण समिति ने न केवल परिवार को ढांढस बंधाया, बल्कि पूरी रीति-रिवाज के साथ मोक्ष धाम में युवक की अंत्येष्टि कराई। जौलखेड़ा के पास ट्रेन की चपेट में आने से हुई थी मौत हादसा 20 जुलाई 2026 को जौलखेड़ा रेलवे ट्रैक के पास हुआ था। यहाँ ट्रेन की चपेट में आने से 22 वर्षीय जीतू कुमार की दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना के बाद जीआरपी ने शव को मर्चुरी में रखवाकर शिनाख्त शुरू की थी। आमला पुलिस की कड़ी मशक्कत और खोजबीन के बाद मृतक की पहचान फतेहपुर (इलाहाबाद, यूपी) निवासी के रूप में हुई। सूचना मिलने पर मृतक के पिता जितेंद्र, माता राजे देवी और भाई अभिषेक, आनंद व अक्षय बदहवास हालत में आमला पहुंचे। आर्थिक तंगी बनी दीवार: समिति ने निभाया ‘अपनों’ का फर्ज मृतक के परिजनों ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। करीब 700-800 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर तक शव ले जाने के लिए एंबुलेंस का भारी-भरकम खर्च उठा पाना उनके वश में नहीं था। परिवार की इस बेबसी को देखते हुए स्थानीय जनसेवा कल्याण समिति के सदस्यों ने आगे बढ़कर जिम्मेदारी संभाली। समिति ने मोक्ष धाम में अंतिम संस्कार की समस्त सामग्री और व्यवस्थाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराईं इन समाजसेवी संस्थाओं का रहा विशेष सहयोग मानवता के इस कार्य में जनसेवा कल्याण समिति के अध्यक्ष राहुल धेंडे, बंटी प्रजापति, पवन मसतकर और नितिन ठाकुर सक्रिय रहे। वहीं, करुणा बुद्ध विहार प्रबंधन समिति के विनोद नागले और शिव प्रसाद गुजरे ने भी व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया। समिति के सदस्यों की मौजूदगी में परिजनों ने नाम आंखों से जीतू को अंतिम विदाई दी। आमला पुलिस की सक्रियता से मिल सका परिवार इस पूरे मामले में आमला पुलिस की भूमिका भी सराहनीय रही। युवक की मौत के बाद उसकी जेब से मिले दस्तावेजों और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने प्रयागराज (इलाहाबाद) के पास फतेहपुर में परिजनों से संपर्क साधा। यदि समय पर शिनाख्त न होती, तो युवक का अंतिम संस्कार लावारिस के रूप में कर दिया जाता। उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 50 Post navigation सूर्यपुत्री मां ताप्ती का जन्म उत्सव बड़े धूमधाम से बनाया, मां ताप्ती की झांकी आकर्षण का केंद्र रही, भीड़ में घुसा साड मची आफरा तफरी राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल प्रदर्शन,राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन । आमला शहर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की,निष्पक्ष जांच की उठाई मांग। ।