चिचोली वॉटर कैन के बौछार से भी नहीं डरे कांग्रेसी , पुलिस और कार्यकर्ता में झड़प ,विभिन्न समस्या को लेकर सौपा ज्ञापन उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 चिचोली विभिन्न समस्याओं को लेकर चिचोली में कांग्रेसियों ने 9 सूत्री मांगों को लेकर मचाया हंगामा । जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निलय डागा सहित बड़ी तादाद में भूतपूर्व विधायक एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता पदाधिकारी गण सुबह से ही बाजार चौक में इकट्ठा होने लगे https://youtu.be/6Ksy9FZSnO0?si=JMj4jluZLio1YILW बाजार चौक में सभा होने के बाद रैली के रूप में निकले और दूसरी सभा बस स्टैंड पर आयोजित की गई वहां से बाजार चौक होते हुए जय स्तंभ चौक तहसील कार्यालय में पहुंचे। कांग्रेसियों के हौसले इतने बुलंद थे की बेरीकेड्स पार करने की कोशिश करते समय पुलिस ने कांग्रेसियों को संभालने के लिए वाटर केंन से पानी की बौछार की फिर भी कांग्रेसियों नहीं माने और पुलिस के साथ धक्का मुक्की और शासन के खिलाफ नारेबाजी की और जिला अध्यक्ष सहित कांग्रेसी लोगों ने राज्यपाल के नाम 9 सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंप जिसमें 👉ए टोकन की व्यवस्था से किसानों को खाद बीज वितरण में हो रही परेशानी 👉नगर परिषद चिचोली में कथित भारी भ्रष्टाचार को लेकर👉 एमडी ड्रग्स अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाई जाए 👉अघोषित बिजली कटौती बद की जाए👉 वन अधिकार पटटे दिए जाएं👉 वन कर्मियों द्वारा आदिवासी के कथित उत्पीड़न बंद किया जाए 👉श्री राम मंदिर में दान पात्र चोरी मामले में कड़ी कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए 👉प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव और उनके परिवार पर लगाए गए कथित जमीन खरीदी संबंधी आरोपों की विशेष जांच की जाए👉 नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री का इस्तीफा होना चाहिए । पूर्व चिचोली ब्लाक के पुर्व अध्यक्ष श्री विजय आर्य ने कहां की सौपे गए ज्ञापन की सभी समस्या जल्दी से जल्दी खत्म नहीं की गई तो । इससे बड़ा उग्र आंदोलन किया जाएगा । जिसकी सारी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 26 Post navigation आमला ब्लाक के ग्राम डेहरी सेमाढाना के ग्रामीणों ने एसडीएम को रपटा बनाने एवं अन्य समस्याओं को लेकर सोपा ज्ञापन, दि अदोलन करने की धमकी चिचोली वॉटर कैन के बौछार से भी नहीं डरे कांग्रेसी , पुलिस और कार्यकर्ता में झड़प ,विभिन्न समस्या को लेकर सौपा ज्ञापन