बेटी ने निभाया बेटे का फर्ज, मां के निधन पर बड़ी बेटी हेमलता ने दी मुखाग्नि! सामाजिक रूढ़िवादिता को छोड़ परिहार परिवार की बेटियों ने पेश की मिसाल; मां की अंतिम यात्रा को दिया कंधा, नम आंखों से संपन्न हुआ अंतिम संस्कार प्रधान सपादकं केवल राम मालवीय इन्दौर भैरुंदा।स्थानीय नगर के प्रतिष्ठित परिहार परिवार के वरिष्ठ सदस्य स्वर्गीय विजय सिंह जी की धर्मपत्नी श्रीमती कमला देवी सिंह परिहार का कल रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र और समाज में शोक की लहर दौड़ गई। शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने के लिए बड़ी संख्या में नगरवासी उनके निवास स्थान पर पहुंचे। इस गहरे दुख की घड़ी में समाज को रूढ़िवादिता से परे एक नई और प्रगतिशील दिशा देने वाली एक बेहद भावुक तस्वीर भी सामने आई, जिसने हर किसी के दिल को छू लिया। श्रीमती कमला देवी जी के परिवार में तीन बेटियां हैं और उनका कोई बेटा नहीं है। ऐसे में आज के आधुनिक दौर में बेटियों ने बेटों का फर्ज निभाते हुए रूढ़िवादी परंपराओं को पीछे छोड़ दिया। दिवंगत मां की अंतिम यात्रा के दौरान बेटियों ने स्वयं अपनी मां की अर्थी को कंधा दिया और मोक्ष धाम तक लेकर गईं। शासकीय शिक्षक बेटी ने पूरी की अंतिम संस्कार की रस्में स्थानीय श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान सभी सनातन धार्मिक रीति-रिवाजों को पूरी श्रद्धा के साथ निभाया गया। स्वर्गीय विजय सिंह परिहार की तीन बेटियों में सबसे बड़ी बेटी हेमलता परिहार जो पेशे से एक शासकीय शिक्षक हैं, उन्होंने मुख्य रूप से आगे आकर बेटे का फर्ज निभाया। हेमलता ने अपनी दिवंगत मां को मुखाग्नि दी। इस भावुक और प्रेरणादायी क्षण को देखकर श्मशान घाट पर मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं और सभी ने बेटियों के इस साहस और समर्पण की सराहना की। तीन बेटियों का भरा-पूरा परिवार स्वर्गीय विजय सिंह परिहार और स्वर्गीय कमला देवी का परिवार बेटियों की सफलता और संस्कारों के लिए जाना जाता है। उनकी तीन बेटियां हैं हेमलता परिहार (सबसे बड़ी बेटी, शासकीय शिक्षक) चिंतामणि (दूसरे नंबर की बेटी) माया सिंह (सबसे छोटी बेटी) आज मां के चले जाने के बाद बड़ी बेटी हेमलता और उनकी बहनों ने न केवल अपनी मां के प्रति अंतिम दायित्व को निभाया, बल्कि समाज को यह कड़ा संदेश भी दिया कि बेटियां किसी भी मामले में बेटों से कम नहीं हैं। दुख की इस घड़ी में पूरा नगर परिहार परिवार के साथ खड़ा नजर आया। रिपोर्टर राजा दुबे, प्रधान सपादकं केवल राम मालवीय इन्दौर 9644078000 Please follow and like us: Post Views: 142 Post navigation नीट पेपर लीक के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी उतरी सड़कों पर निकाला मसाल जुलूस, फुका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला बुधवार 20 मई 2026 को आमला, बौडखी की समस्त दवा दुकाने पूर्णतः बंद रहेंगी