नवनियुक्त कांग्रेस प्रवक्ता विजय पारधी का आमला में हुआ जोरदार स्वागत

उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

screenshot 2026 05 06 09 33 51 024 com.gallery.player

आमला। जिला कांग्रेस में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पूर्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजय पारधी का आमला क्षेत्र में जोरदार स्वागत किया गया। रतेड़ा पंचायत के सरपंच ज्ञानी धुर्वे के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के आमला ब्लॉक उपाध्यक्ष शेख मुर्शिद और उनकी टीम ने पारधी का अभिनंदन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

उपस्थित जनों ने पारधी के संगठनात्मक अनुभव और सक्रियता को देखते हुए उनकी नियुक्ति को कांग्रेस संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के उप सरपंच जनकलाल धुर्वे सहित जयपाल यादव, जियालाल यादव, अकरम खान, विशाल बामने, इरफान खान, आदिल खान, शेख इरशाद, निलेश सलाम, दिनेश सलाम, राजेश सूर्यवंशी, संतोष यादव, राजा खान, मनोज सलाम, शेख अज्जू, साकिर खान, सलमान खान, नौसर खान, छोटू यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

screenshot 2026 05 06 09 34 07 361 com.gallery.player

 

स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प भी व्यक्त किया। विजय पारधी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूती देने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

screenshot 2026 03 12 22 18 35 597 com.google.android.apps.photos

screenshot 2026 01 25 09 56 14 396 com.android.chrome

screenshot 2026 04 11 09 33 13 133 com.whatsapp

screenshot 2026 01 25 09 13 24 810 com.miui.gallery

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email