जिला पुलिस, बैतूल द्वारा दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों पर अवैध मॉडिफिकेशन एवं उच्च ध्वनि (डीजे) सिस्टम के विरुद्ध विशेष अभियान उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 वीरेंद्र जैन, पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देशन एवं कमला जोशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल के मार्गदर्शन में जिले में यातायात नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान ऐसे दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई, जिनमें अवैध रूप से मॉडिफिकेशन कर वाहन की संरचना में परिवर्तन किया गया था तथा वाहन के बाहरी हिस्सों में उच्च ध्वनि वाले डीजे/साउंड सिस्टम स्थापित किए गए थे, जो कि निर्धारित मानकों एवं मोटर व्हीकल अधिनियम के प्रावधानों के विपरीत हैं। कार्रवाई का विवरण: अवैध रूप से स्थापित डीजे/हाई-साउंड सिस्टम को मौके पर हटवाया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। गंभीर उल्लंघनों के मामलों में वाहनों को जब्त कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन का संदेश: “अवैध मॉडिफिकेशन एवं उच्च ध्वनि वाले साउंड सिस्टम सड़क सुरक्षा एवं जनसामान्य की शांति के लिए गंभीर खतरा हैं। सभी नागरिकों से अपील है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।” पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि वे अपने वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध संशोधन न करें तथा ध्वनि प्रदूषण से बचें, जिससे सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 38 Post navigation आमला ससाबड में स्व श्री सोमनाथ चौहान की स्मृति में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत् कथा का 1 मई को समापन भडारे में उमड़ा जनसैलाब बैतुल जिला काग्रेंस की कार्यकारिणी में 10 उपाध्याय ,10 महामन्त्री , वरिष्ठ कांग्रेसियों को मौका, डागा एवं पान्से को इन लोगो से उम्मीद