गौ माता के सम्मान में,गौभक्त मैदान में

उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

screenshot 2026 04 27 19 41 16 966 com.whatsapp

Amla गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत आज राष्ट्रव्यापी सरकार ध्यानाकर्षण अभियान चलाया गया।आज पूरे देश में एक साथ सभी गौभक्त,विभिन्न गौशालाओं के प्रतिनिधि गण,गौ संरक्षण और गौ संवर्धन के लिए कार्य कर रही विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि गण बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और गौमाता के सम्मान में विभिन्न मांगो से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

इसी के अंतर्गत आमला में भी संकटमोचक हनुमान मंदिर प्रांगण पुलिस ग्राउंड आमला में बड़ी संख्या में गौ भक्त एकत्रित हुए यहां पर सभी ने सबसे पहले सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया फिर गौमाता के सम्मान में गगन भेदी नारे लगाते हुए सभी तहसील कार्यालय पहुंचे और सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा,महामहिम राष्ट्रपति,माननीय प्रधानमंत्री,महामहिम राज्यपाल एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

तहसीलदार महोदया को ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में गौभक्त उपस्थित थे।ज्ञापन सौंपने के पूर्व सभी ने एक सभा रखकर गौ माता के सम्मान में अपने अपने विचार रखे और सरकार से मांग की कि गौमाता का संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार आगे आए और कार्य करे।

screenshot 2026 04 27 19 41 50 082 com.whatsapp

ज्ञापन में उल्लेख था कि गौ माता को राष्ट्र माता,राष्ट्र देव,राष्ट्र आराध्य,राष्ट्र धरोहर अथवा राष्ट्र आधार का सम्मानित पद प्रदान किया जाए।गौ सेवा हेतु केंद्रीय कानून बने,गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगे,निराश्रित गौ वंश हेतु संचालित गौशालाओं को अनुदान प्राप्त हो जिससे निराश्रित गौ वंश की उचित सेवा हो।गौ अभ्यारण्य उपयुक्त वन भूमि या गोचर भूमि पर अनिवार्य रूप से खोला जाए,गौ चिकित्सालय पंचायत स्तर पर खोले जाए।गौशालाओं को और सशक्त बनाया जावे आदि।

इस अवसर पर विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि गणों ने अपनी बात रखी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अनिल सोनी,राजीव मदान, यशवंत चढ़ोकार,अजय गंगारे,चंद्रशेखर सिंह चंदेल,देवेंद्र सिंह राजपूत,राजू मदान,राहुल धेडे , बंटी सोनी,जस्सी पांडे, बंटी मिश्रा, हरीशंकर यादव,बंशीलाल पवार,मनोज विश्वकर्मा,हेमंत गुगनानी,अमित यादव,तरुण मांधाता आदि ने अपनी बात रखी और इस अवसर पर बड़ी संख्या में गौभक्त उपस्थित थे ।

उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

screenshot 2025 08 17 08 19 49 659 com.facebook.katana

screenshot 2026 01 25 09 56 14 396 com.android.chrome

screenshot 2026 04 11 09 33 13 133 com.whatsapp

screenshot 2026 01 25 09 13 24 810 com.miui.gallery

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email