“सृजनात्मकता, रचनात्मकता, और सकारात्मकता से होगा प्रकृति का संरक्षण

उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

img 20260426 wa0114

आमला शनिवार, 25 अप्रैल 2026 सार्थक सृजन के सदस्यों ने स्थानीय आमला खानापूर रोड पर पौधरोपण कर उसके बड़े होने तक देखभाल करने का संकल्प लिया इसके बाद सदस्यों द्बारा शासकीय अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके बेहतर स्वास्थ्य की प्रार्थना की, इस अवसर उपस्थित सार्थक सृजन के सदस्य सर्वश्री चंद्रशेखर सोनी, मनोज विश्वकर्मा, भोला वर्मा, जयंत सोनी, किशोर गुगनानी,अनिल सोनी पटेल, यशवंत चढोकार ने संयुक्त रूप से कहा कि सार्थक सृजन का उद्देश्य प्रकृति सरंक्षण के हर वो कार्य करना है जिससे लोगों का,जीव जगत का और जल, जंगल, जमीन का कल्याण हो |

img 20260426 wa0118

धरती पर लगातर बढ़ते तापमान, असामान्य मौसम, निरन्तर घटता जलस्तर, विकास के नाम पर प्रतिदिन कटते पेड़ मानवता की लालसाओं, असीमित महत्वाकांक्षाओं और सरकारों की निराशाजनक नीतियों के कारण मानव जाति पर खतरनाक संकट के स्पष्ट संकेत है। सार्थक सृजन सभी समुदायों, संस्थाओं,बुध्दिजीवी वर्ग और नागरिको से निवेदन करता है कि अपने अपने स्तर पर अधिकतम पौधरोपण कर उसकी देखभाल सुनिश्चित करें, पहले से लगे पेड़ों को ना काटें और ना किसी को काटने दें, नगर की हरियाली को सर्वोच्च प्राथमिकता दें/ सार्थक सृजन के इस आयोजन में सदस्यों के अतिरिक्त आमला के अनेक गणमान्य व्यक्ति भी शामिल थे!

उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

img 20250901 212245

screenshot 2026 01 25 09 13 24 810 com.miui.gallery

screenshot 2026 01 25 09 56 14 396 com.android.chrome

screenshot 2026 04 11 09 33 13 133 com.whatsapp

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email