विधायक डॉ. योगेश पंडागरे ने लाइफ कॅरियर सीनियर सेकेण्डरी स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों मुदित एवं रिद्धी का किया सम्मान उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 आमला- लाइफ कॅरियर सीनियर सेकेण्डरी स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों मुदित गुगनानी- 95 प्रतिशत, रिद्धी मालवीय- 94.2 प्रतिशत का सी.बी.एस.ई. बोर्ड की 10 वी कक्षा में मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने पर विधायक योगेश पंडागरे ने उनके निवास पर पहुँच कर मुलाकात की एवं उनकी इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों एवं उनके माता-पिता का शाल एवं श्रीफल भेट कर आत्मीय अभिनंदन किया। इस अवसर पर तनय गुगनानी, भूमिका देशमुख आदि विद्यार्थियों को भी उनके उत्कृष्ट परिणाम के लिए विधायक येागेश पंडागरे द्वारा अभिनंदन कर शुभकामनाऍ दी। डॉ योगेश पंडागरे ने इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को विद्यार्थी जीवन मे सफलता के सूत्र भी बताये। ज्ञात हो कि लाइफ कॅरियर सीनियर सेकेण्डरी सी.बी.एस.ई. स्कूल आमला का कक्षा 10वी का परीक्षा परिणाम लगातार तीसरे वर्ष भी शत्-प्रतिशत रहा है। स्कूल में 10वी बोर्ड में 32 विद्यार्थी सम्मिलित हुये और अधिकतर विद्यार्थी प्रथम श्रेणी मे उत्तीर्ण हुये। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्रभारी प्राचार्या निशा यादव, सोनिका जोशी, ललिता दाबडे, पूनम साहू, भाग्यश्री पवार, शेख आमला उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्य गुरनानी, दीपक रधुवंशी आदि शिक्षक- शिक्षिकाओं ने बधाई दी। Please follow and like us: Post Views: 28 Post navigation आमला ब्लॉक के ग्राम ससाबड में स्वर्गीय श्री सोमनाथ चौहान की स्मृति में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत् कथा 25 अप्रेल से 1 मई 26 को शुक्रवार भडारे के साथ समापन पांच दिवसीय श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर शोभा यात्रा निकाली