राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद पहला परिणाम कर्नाटक में जीत के साथ आया है. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है. कांग्रेस ने चुनाव से पहले सीएम चेहरे का ऐलान नहीं किया था, ऐसे में पार्टी को कर्नाटक में मिली जीत के बाद सीएम चेहरे पर सस्पेंस बना हुआ है. बताया जा रहा है कि विधायक दल की बैठक में कांग्रेस के जीते हुए प्रत्याशी प्रस्ताव पास कर आलाकमान पर यह फैसला छोड़ सकते हैं. दरअसल, कांग्रेस में सीएम पद के लिए सिद्धारमैया और डी के शिवकुमार प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. जहां डी के शिवकुमार कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष हैं, तो वहीं पूर्व सीएम सिद्धारमैया कर्नाटक के बड़े नेता माने जाते हैं. ऐसे में दोनों में से एक को चुनना कांग्रेस के लिए टेढ़ी खीर साबित हो सकता है. फर्स्ट खबर भारत/ब्यूरो केवलराम मालवीय Please follow and like us: Post Views: 355 Post navigation आज बैतूल जिले के समस्त दसों विकासखंड एवं सभी जोन प्रभारी इंदौर/सिरपुर क्षेत्र के 600 नागरिकों का समूह अयोध्या की यात्रा के लिए रवाना हुआ