अब किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं, गेंहू चने का तुलेगा एक एक दाना — मानसिंह इलाही प्रधान सपादकं केवल राम मालवीय इन्दौर आष्टा । शुक्रवार को मां बिजासन वेयरहाउस बापचा पर समर्थन मूल्य पर खरीदी की शुरुआत की गई इस अवसर पर भारती जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मानसिंह इलाही के द्वारा तोल कांटे की पूजा अर्चन कर खरीदी शुरूआत की गई है इस अवसर पर खरीदी केंद्र पर गेहूं लाने वाले किसान भाइयों का माला एवं साफा पहनकर स्वागत किया इलाही ने कहा कि पंजीयनशुदा किसानों के लिए रबी फसल खरीदी हेतु उपार्जन केन्द्र खोले गए है, जिससे किसानों को गेहूं चना फसल तुलाई में अब दिक्कतें नहीं आएगी ओर उन्हें पहले से अब बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध होगी।यह बात शुक्रवार को समर्थन मूल्य के खरीदी केंद्र के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कही। इस अवसर पर इस अवसर पर सर्वप्रथम कृषक मानसिंह ठाकुर झंझनपुरा के गेहूं तुलावाया गया और उनका स्वागत भी किया गया इस अवसर पर विधानसभा सह प्रभारी लोकेंद्र सिंह ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह सिसोदिया, मंडल प्रभारी कुलदीप सिंह ठाकुर, सह प्रभारी नारायण सिंह ठाकुर, जनपद सदस्य महेंद्र सिंह ठाकुर, मनोहर लाल शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि लोकेंद्र सिंह ठाकुर, समिति प्रबंधक संतोष कुमार जैन सहित कई लोगों उपस्थित है प्रधान सपादकं केवल राम मालवीय इन्दौर Please follow and like us: Post Views: 24 Post navigation मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर पहले कांग्रेस, फिर बीजेपी, फिर कांग्रेस, दोनों पार्टी वॉलीबॉल फुटबॉल बनी, कभी इसके पाले में कभी उसके पाले में, नीतू परमार ने न पा अध्यक्ष की कमान संभाली ,वर्षा गढेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी आमला न्यायाधीश ने बताई सरल और सुलभ न्याय की अवधारणा