IMG 20230801 WA0014

रिपोर्टर राकेश डब्बू तायवाड़े आमला बैतूल

IMG 20230801 WA0013 1024x768

भारतीय मजदूर ठेका श्रमिक संघ सारणी द्वारा पिछले कुछ समय से श्रमिकों के हित में कदम उठाने के लिए रणनीति तैयार हो रही थी और आज सतपुड़ा प्लांट के गेट क्रमांक 7 के सामने भारतीय मजदूर ठेका श्रमिक संघ द्वारा प्रदर्शन कर अपनी मांगों पर 7 दिनों के भीतर समाधान करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया

IMG 20230801 WA0012 1024x579

भारतीय मजदूर ठेका श्रमिक संघ के संरक्षक सुनील भारद्वाज, अध्यक्ष राजेंद्र सागर, और महामंत्री विनोद भारती ने बताया कि हमारे ठेका श्रमिकों ने वैश्विक बीमारी करोना काल में विद्युत कर्मियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया और विद्युत उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हमारे ठेका श्रमिक एक ही स्थान पर पिछले कई वर्षों से कम वेतनमान में बहुत अधिक कार्य पूरी निष्ठा ईमानदारी के साथ करते हैं

IMG 20230622 WA0007 1
IMG 20230801 WA0015

इसके बावजूद इन्हें इनके श्रम का पूरा वेतनमान नहीं मिलता इसलिए 5 वर्षों से अधिक एक ही स्थान पर कार्य करने वाले ठेका श्रमिकों को संविदा पर रखा जाना चाहिए प्रदर्शन का यह सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा रहालगातार बंद हो रहे हैं ठेका सुरक्षा पहरियों की ओर से अविनाश निरापुर ने मंच से अपनी पीड़ा बताते हुए कहां हम पिछले कई वर्षों से एक ही स्थान पर पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहे हैं फिर भी हमें बंद किया जा रहा है

IMG 20230727 WA0014 3 1024x638

भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री विनय डोंगरे ने अपने उद्बोधन मैं सभी ठेका कर्मियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बीएमएस के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ जल्द ही ऊर्जा मंत्री से मुलाकात कर आपकी मांगों का निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा और भारतीय मजदूर संघ हर श्रमिक के सुख दुख में हमेशा साथ हैं हम आपकी मांगों को जबलपुर और भोपाल तक पहुंचा कर इसका निराकरण जल्द करेंगे

IMG 20230715 WA0015

संघ के उपाध्यक्ष आशीष डोंगरे एवं शंभू बेलवंशी व सदस्य शेर सिंह, दीपक साहू, रितेश विश्वकर्मा, सुनील शेडे, रामप्रसाद मानेकर, ने बताया कि कंप्यूटर ऑपरेटर जो पूरी ईमानदारी और गोपनीयता से अपना कार्य करते हैं और ऑपरेशन मेंटेनेंस में कई ठेका श्रमिक वर्षों से एक ही स्थान पर कार्य करते हैं तथा बगीचों में तो लगभग 10 वर्षों से ठेका कर्मी कम वेतनमान में कार्य कर रहे हैं एवं सतपुड़ा प्लांट में ठेके पर लगे वाहन चालकों को भी कम वेतन मिलता है इन सभी को संविदा पर रखकर इनके श्रम का सम्मान किया जा सकता है

IMG 20230712 WA0044 1024x559
IMG 20230709 WA0001 1024x349
IMG 20230702 WA0004
IMG 20230718 145644 1024x563

कार्यक्रम स्थल पर ही विद्युत उत्पादन कंपनी के एमडी के नाम अतिरिक्त मुख्य अभियंता a.k.s. राठौर को ज्ञापन सौंपा गया इस दौरान सुरक्षा अधिकारी शरद राघव की अन्य सुरक्षाकर्मियों के साथ उपस्थित रहे

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email