उत्कृष्ट कार्य के लिये जिले के दो आनंद क्लबों को पुरस्कार

img 20260324 wa0161

उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

img 20260324 wa0161
मध्यप्रदेष राज्य आनंद संस्थान आनंद विभाग द्वारा 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा अभियान का आयोजन बैतूल जिले में कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सुर्यवंषी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षत जैन के मार्गदर्षन में आयोजित किया गया । जानकारी देते जिला सम्पर्क व्यक्ति महेष गुंजेले ने बताया कि इस सेवा पखवाड़ा अभियान के अन्तर्गत राज्य आनंद संस्थान से जुड़े प्रत्याक्षा आनंद क्लब बैतूल एवं ताप्ती आंनद क्लब ग्राम सिमोरी द्वारा स्वच्छता को जीवन शैली बनाते हुए,सामाजिक सेवा को संस्कृति के रूप में बढ़ावा देने और कमजोर वर्गो की सहायता करने जैसे कार्य किये गये ।

img 20260324 wa0162

इस अभियान के अन्तर्गत सार्वजनिक स्थलों,स्कूलों और ग्रामीण क्षेत्रों में विषेष सफाई कार्यक्रम,निःषुल्क स्वास्थ्य जांच षिविर,पोषण सहायता,मैराथन दौड़ तथा रक्तदान षिविर का आयोजन किया गया साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के अन्तर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । सेवा पखवाड़ा हमें यह सिखाता है कि छोटे कदम बड़े बदलाव ला सकते हैं अगर हर नागरिक इस अभियान को गंभीरता से ले तो स्वच्छ भारत,स्वस्थ भारत और समृद्व भारत का सपना जल्द पूरा हो सकता है । प्रत्याक्षा आनंद क्लब संचालक तुलीका पचौरी ने बताया कि हमारा आनंद क्लब पिछले चार वर्षो से दिव्यांग बच्चों एवं निषक्तःजनों के लिये कार्य कर रहा हैं

img 20260324 wa0161

। ताप्ती आनंद क्लब सिमोरी से जुड़े श्री शैलेन्द्र बिहारीया ने बताया कि ताप्ती आनंद क्लब आनंद ग्राम सिमोरी एवं बैतूल में कार्य कर रहा है और ग्राम में स्वच्छता,स्वास्थ्य,षिक्षा तथा सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहा हैं । मध्यप्रदेष राज्य आनंद संस्थान आनंद विभाग के निर्देष पर कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सुर्यवंषी के मार्गदर्षन में जिला स्तरीय समिति का गठन कर जिले में कार्यरत आनंद क्लबों से प्राप्त आवेदन तथा आनंद संस्थान की वेबसाईट पर अपलोड प्रतिवेदनों के आधार पर चयन किया गया । सेवा पखवाड़ा अभियान के अन्तर्गत राज्य आनंद संस्थान से जुड़े प्रत्याक्षा आनंद क्लब बैतूल को प्रथम एवं ताप्ती आंनद क्लब ग्राम सिमोरी को द्वितीय पुरूस्कार तथा प्रतिक चिन्ह से सम्मानित किया गया यह पुरस्कार अंतर्राष्ट्रीय खुषहाली दिवस के अवसर पर आरसीवीपी नरोन्हा प्रषासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में आयोजित आनंद के आयाम राष्ट्रीय संगोष्ठी में मध्यप्रदेष के मुख्यमंत्री डाँ मोहन यादव की अध्यक्षता में एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी आषीष गुप्ता,निर्देषक सत्य प्रकाष,हरिद्वार से स्वामी मधुसूदन महाराज,भारतीय नैतिक चरित्र निर्माण दिल्ली से स्वामी रामकृष्ण गोस्वामी,हैदराबाद से सुब्रमण्यम शंकर के मुख्य अतिथित्य में प्रदान किया गया ।

screenshot 2026 03 07 14 27 28 884 com.whatsapp

screenshot 2026 01 25 09 56 14 396 com.android.chrome

screenshot 2026 01 25 09 13 24 810 com.miui.gallery

इस अवसर पर बैतूल जिले के जिला सम्पर्क व्यक्ति डाँ महेष गुंजेले, मास्टर ट्रेनर दिलीप गीद,रेखा कापसे,प्रत्याक्षा आनंद क्लब से तूलीका पचौरी,आषिष पचौरी,ताप्ती आनंद क्लब सिमोरी के शैलेन्द्र बिहारीया,पंजाबराव गायकवाड़,प्रीतमसिंह मरकाम,चंचल पांसे,प्रकाष देवड़ा,जलदीप वर्मा आदि उपस्थित थे। आनंद क्लबों को उत्कृष्ट पुरस्कार प्राप्त होने पर निमिषा शुक्ला,अंष त्रिपाठी,प्रमिला धोत्रे,नीलू भार्गव,वर्षा उमप,उषा सातनकर आदि लोगों ने बधाई दी हैं ।

उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

screenshot 2025 12 12 17 43 15 456 com.facebook.katana

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

RSS
Follow by Email