screenshot 2026 03 16 11 31 32 287 com.whatsapp

बैतुल जहां पूरी हर मन्नत होती है, मां के पैरों में जन्नत होती है।*
*माताओं का ताप्ती जल से पैर पखारकर कियासम्मान,70 महिलाओं को दिया गया नारी शक्ति सम्मान 2026*
*ऑटो चालक से लोको पायलट ,स्वच्छता प्रहरियों का भी सम्मान*

उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

screenshot 2026 03 16 14 16 35 969 com.whatsapp

 

मां शारदा सहायता समिति और आनंद विभाग मध्यप्रदेश की राज्य आनंद संस्थान से संबंध ताप्ती आनंद क्लब द्वारा नेहरू युवा केंद्र बैतूल में अभिनव कार्यक्रम आयोजित किया गया क्योंकि भारतीय संस्कृति में महिलाओं के सम्मान को सर्वोच्च स्थान दिया गया है, जहाँ नारी को देवी, शक्ति, और सृजन का स्वरूप मानकर पूजा जाता है। ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः’ के अनुसार, जहाँ महिलाओं का सम्मान होता है, वहां देवता निवास करते हैं।

screenshot 2026 03 16 11 31 40 483 com.whatsapp

वेदों से लेकर आधुनिक समय तक, महिलाएं परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती आ रही हैं इसी उद्देश्य से नारी सम्मान किया गया कार्यक्रम में पूर्व मंडी अध्यक्ष श्रीमती सरोज देवी शुक्ला,समाजसेवी श्रीमती कुसुम किलेदार,डॉक्टर मयूरी मंडलेकर,जिला संपर्क अधिकारी आनंद विभाग महेश गुंजेले डॉक्टर भावना कवड़कर,डॉक्टर सुषमा सोनी, प्राचार्य श्रीमती नीतू माहोरे, वाइस ऑफ बीना श्रीमती जूही रावत,महिला अध्यक्ष श्रीमती हेमसिंग चौहान,पार्षद नंदिनी तिवारी ने शारदा माता के पूजन के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ किया इस अवसर पर महिलाओं को पुष्पवर्षा तिलक आरती उतारकर पुष्पगुच्छ भेट कर सदन में प्रवेश कराया गया कार्यक्रम में सर्वप्रथम सरोजदेवी शुक्ला और कुसुम किलेदार जी का भारतीय संस्कृति के अनुसार ताप्ती जल से पैर पखारकर शैलेंद्र बिहारिया,हिमांशु सोनी,पंजाबराव गायकवाड़,निमिष मालवीय,डॉक्टर सागर बिनझाड़े,प्रीतमसिंह मरकाम, सुनिल पंडाग्रे,सुभाष सिंह ठाकुर,ओमप्रकाश साहू द्वारा सम्मान किया गया पंडित श्रीराम तिवारी ने मंत्रोपचार के साथ विधि विधान से पूजन कराया इस मार्मिक अवसर पर माताओं की आंखें नम हो गई।

screenshot 2026 03 16 11 32 01 901 com.whatsapp

कार्यक्रम में इसके पश्चात समाज में बाल विवाह उन्मूलन,रक्तदान,स्वच्छता हेतु सराहनीय कार्य करने वाले, ऑटो चालक महिलाएं,लोको पायलट,डॉक्टर महिलाएं,आत्मनिर्भर महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान 2026 प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में माचना समिति,लायंस क्लब, प्रदीपन संस्थान को भी सम्मानित किया गया इस अवसर पर संजय शुक्ला, सुदामा सूर्यवंशी, गिरधारी मालवीय,जगदीश किरोदे, कृष्णा चौधरी,हरिशंकर धुर्वे,जलदीप वर्मा,ज्ञानदेव साहूकार ने नारी शक्ति के रूप में डॉ अंकिता सिते श्रीमती सुषमा सोनी,श्रीमती प्रमिला धोत्रे,श्रीमती निमिषा शुक्ला,श्रीमती पूनम धोटे,श्रीमती सरिता राठौड़,श्रीमती नूतन जैन,श्रीमती दर्शना सोलंकी,श्रीमती रुकमणि सुनारे,श्रीमती कल्पना माझी,श्रीमती कंचन मिश्रा ,कैंसर फाइटर पूजा अमझरे ,चंद्रप्रभा चौकीकर,पत्रकार नीता वराठे, प्रिया पाल का सम्मान किया।

screenshot 2026 03 16 11 32 09 491 com.whatsapp

वहीं मंच संचालन कर रही संगीता राठौड़ और दीपा मालवीय का उत्कृष्ट संचालक के रूप में व शिक्षा में योगदान के लिए मनीष धोटे,सर्वेश दीक्षित,प्रकाश मकोड़े ने नारी शक्ति सम्मान से नवाजा इस अवसर पर डॉक्टर मयूरी ने कहा कि आज के समय में भी, भारतीय नारी अपनी प्रतिभा और परिश्रम से हर क्षेत्र में राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। यह एक गौरवशाली परंपरा है जो नारी के प्रति सम्मान को एक नैतिक मूल्य के रूप में स्थापित करती है। इस अवसर पर चंचल पांसे, कमलती चौहान,संगीता राठौड़ ने सुन्दर गीतों की प्रस्तुति भी दी ।

screenshot 2026 03 07 14 27 28 884 com.whatsapp

screenshot 2026 01 25 09 13 24 810 com.miui.gallery

screenshot 2026 01 25 09 56 14 396 com.android.chrome

 

screenshot 2026 02 16 20 46 35 224 com.android.chrome

कार्यक्रम के अंत में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विधायक माननीय श्री हेमंत जी खंडेलवाल जी की सुपुत्री स्वर्गीय सुश्री सुरभि खंडेलवाल जी को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई।ll

उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

screenshot 2025 12 12 17 43 15 456 com.facebook.katana

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email