बैतुल जिले सहित आमला के भोले भाले किसानों के खेतों से मुफ्त बटोर रहे गन्ने की पत्तियां, कम्पनी इन पत्ती से कमा रहे करोड़ों, और भूमि को नहीं मिल पाएगी जैविक खाद

उपप्रधान समपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

screenshot 2026 03 06 14 24 24 555 com.google.android.apps.photos

 

screenshot 2026 03 06 14 24 24 555 com.google.android.apps.photos

बैतुल आमला सहित जिले में नरवाई प्रबंधन के नाम पर चल रहा बड़ा खेल,सरकार की मंशा पर लग रहा पलीता
किसानों के खेतों से बटोरी गईं गन्ने की पत्तियों के बंडल बहुत जगह आग के हवाले हो गए।और आग लगने का डर बना हुआ है
एक तरफ सरकार खेतों में नरवाई जलाने पर पाबंदी लगाकर किसानों को फसल के अवशेष से जैविक खाद बनाने और भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन दे रही है, वहीं दूसरी ओर बैतूल जिले में एक कंपनी के द्वारा किसानों के खेतों से गन्ने की सूखी पत्तियां बटोरने का काम किया जा रहा है। ( तोरणवाडा मे रखे बड़ी जगहा मे  गन्ने के पानसुुड सुरक्षा के कोई इन्तजाम नहीं, आग लगने का डर )

इससे खेतों में सूखी पत्तियां ही शेष नहीं रहती हैं जिससे न तो जैविक खाद बन पाएगी और न ही जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी। कृषि विभाग का अमला इसकी जानकारी होने के बाद भी आंखे बंद किए बैठा नजर आ रहा है। उन्नत किसानों की मानें तो किसान गन्ने की सूखी पत्तियों को मल्चर की मदद से बारीक कर मिट्टी में मिला देते थे जिससे वह सड़ने के बाद जैविक खाद में बदल जाती थी और किसानों को फसलों से बेहतर पैदावार मिल जाती थी। अब निजी कंपनी के द्वारा किसानों को मुफ्त में खेत साफ कर देने का लालच दिखाकर गन्ने की पत्तियों को बटोरकर बंडल बनाने का काम किया जा रहा है।कंपनी के द्वारा जिले के गन्ना उत्पादक क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर यह कार्य प्रारंभ किया गया है( आमला ब्लाक के ग्राम हसलपुर कमानी रेलवे पुल के पास में 1 एकड़ से ज्यादा जमीन पर गान्ने के  पानसुड रखे गए हैं बिना सुरक्षा के आग लगने का डर )

और जगह-जगह गन्ने की पत्तियों के बंडल जमा कर रखे गए हैं।बारूद का काम कर रहे इन बंडलों में आग लगने की घटनाएं भी होने लगी हैं। गत दिवस मुलताई तहसील के ग्राम साईंखेड़ा में राहुल साहू के खेत में तथा गोलू मांकोड़े के घर के समीप रखे सूखी पत्तियों के बंडल में आग लग गई। घटना को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन को आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है और भविष्य में बड़ी अनहोनी की आशंका जताई है। बताया जा रहा है गन्ने का कचरा एक कंपनी द्वारा स्टाक किया गया था। हैरानी की बात यह रही कि घटना के बाद कंपनी का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। ( आमला एस डी एम शैलेंद्र बडोनिया ने तहसील दार को कारवाई करने के लिए कहा गया है)

img 20241211 173132

आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि आसपास के घरों और खेतों को नुकसान पहुंचने का खतरा बन गया था। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि यदि कोई कंपनी गांव या निजी भूमि पर ज्वलनशील कचरा या डस्ट रखती है, तो उसकी सुरक्षा, निगरानी और नियमित निरीक्षण की पूरी जिम्मेदारी कंपनी की हो।

screenshot 2026 03 07 14 27 28 884 com.whatsapp

नतीजा है कि पिछले करीब पांच वर्ष से जिले के गन्ना उत्पादक किसान कटाई के बाद गन्ने के खेतों में अवशेषों को अाग के हवाले न करते हुए मल्चिंग कर जैविक खाद के लिए बिखरा रहे हैं। इससे मिट्टी की उर्वरता, नमी संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी मदद मिल रही है।

screenshot 2026 01 25 09 56 14 396 com.android.chrome

जागरूक किसानों का कहना है कि निजी कंपनियों के द्वारा गन्ने की सूखी पत्ती का संग्रह किया जाना न केवल किसानों के हितों के विरुद्ध है, बल्कि शासन द्वारा प्रोत्साहित सतत कृषि और पर्यावरण संरक्षण प्रयासों को भी सीधी क्षति पहुंचा रहा है।

screenshot 2026 01 25 10 00 16 279 com.android.chrome

इससे मिट्टी की उर्वरता, जैविक कार्बन स्तर और जल संरक्षण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित कंपनियों व एजेंसियों की गतिविधियों की तत्काल जांच कराई जाए, बिना वैधानिक अनुमति फसल अवशेष संग्रह पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया जाए और किसानों को क्षति पहुंचाने वाली गतिविधियों को रोकने के लिए आवश्यक प्रशासनिक आदेश जारी किए जाएं।

screenshot 2026 01 25 09 13 24 810 com.miui.gallery
गन्ने की पत्ती से एक हेक्टेयर में बनती है पांच टन जैविक खाद—
जिले में जैविक खेती कर गन्ने की फसल लगाने वाले किसानों का मानना है कि एक हेक्टेयर खेत से 7.5-10 टन सूखे पत्ते उपलब्ध होते हैं। इन्हें मल्चिंग कर खेत की मिट्टी में मिलाने से 5 टन के करीब जैविक खाद प्राप्त होता है।इससे फसल में पोषक तत्वों की कमी नहीं होती है और पैदावार भी बढ़ती है।

उपप्रधान समपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

screenshot 2026 01 02 18 13 14 500 com.google.android.apps.photos

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email