आष्टा में नवागत एसडीओपी दामोदर गुप्ता का सकल हिंदू समाज द्वारा स्वागत रिपोर्टर केवल राम मालवीय इन्दौर आष्टा- नगर में शुक्रवार को नवागत एसडीओपी दामोदर गुप्ता का सकल हिंदू समाज द्वारा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद के नेतृत्व में समाज के विभिन्न अध्यक्षगणों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर गुप्ता का अभिनंदन किया। सकल समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सामाजिक गतिविधियों, आगामी त्योहारों की व्यवस्थाओं तथा नगर में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। एसडीओपी गुप्ता ने सभी समाज अध्यक्षों से परिचय प्राप्त किया और कहा कि समाज एवं प्रशासन एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि कानून व्यवस्था, सामाजिक समरसता और जनसहयोग के माध्यम से आष्टा नगर को आदर्श बनाने में प्रशासन सदैव तत्पर रहेगा। सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि समाज सदैव प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगा। उन्होंने आपसी समन्वय, शांति और भाईचारे की भावना को मजबूत करने पर बल दिया। इस अवसर पर सकल हिंदू समाज संयोजक मुकेश नामदेव, सचिव मनीष डोंगरे, मीडिया प्रभारी आनंद गोस्वामी, संजय वर्मा, श्वेतांबर समाज अध्यक्ष पवन सुराणा, वाल्मीकि समाज अध्यक्ष रमेश भामा, सिंधी समाज पंचायत अध्यक्ष सुशील भोजवानी, मालवीय समाज अध्यक्ष दिलीप मालवीय, रमेश मालवीय, कौरी समाज अध्यक्ष मोंटू कौरी, बागवान माली समाज अध्यक्ष मनोहर बागवान, जयसवाल कलचुरी समाज अध्यक्ष प्रेम जयसवाल, पांचाल विश्वकर्मा समाज अध्यक्ष गोपाल पांचाल, ताम्रकार समाज से सुधीर महलवार सहित अनेक समाज अध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा सभी ने नवागत एसडीओपी श्री दामोदर गुप्ता को सफल कार्यकाल हो। रिपोर्टर केवल राम मालवीय इन्दौर Please follow and like us: Post Views: 81 Post navigation मुलताई किन्नर अखाड़े के संस्थापक महामण्डलेश्वर ने रुद्राभिषेक और शुद्धिकरण के बाद अखाड़े में हुए शामिल , 50 किन्नर की हुई वापसी ,अपनाया हिंदू धर्म बैतूल होली पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिलेवासियों को वीडियो संदेश के माध्यम से शुभकामनाएँ दी गईं।