screenshot 2026 01 25 09 13 24 810 com.miui.gallery
  1. बैतुल भारत के प्रथम स्वच्छता के जनक संत शिरोमणि गाड़गे महाराज की 150 वीं जयंती पर भव्य शोभायात्रा, लक्ष्मी तरु के पौधे किया वितरण

राकेश डबबु तायवाडे उपप्रधान प्रधान संपादक बैतुल आमला 🙏

screenshot 2026 02 25 15 44 43 137 com.google.android.apps.photos

 

 

बैतूल भारत के प्रथम स्वच्छता के जनक संत शिरोमणि गाड़गे महाराज की 150वीं जयंती के अवसर पर जिला रजक समाज, बैतूल द्वारा आयोजित कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता के साथ संपन्न हुआ। पूरे आयोजन में सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रमुख रूप से उभरकर सामने आया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11 बजे संत गाड़गे धाम, भुजरिया घाट टिकारी से भव्य वाहन रैली एवं शोभायात्रा के साथ हुई। हाथ में गड़गा और झाड़ू लेकर श्री राजू एनिया सचमुच गाड़गे बाबा लग रहे थे। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः संत गाड़गे धाम पहुंची। यात्रा में समाज के युवा, महिलाएं, वरिष्ठजन एवं नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। मार्ग में संत गाड़गे महाराज के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा के दौरान विभिन्न संगठनों एवं प्रतिष्ठानों के द्वारा पुष्प वर्षा से स्वागत कर बाबा के छाया चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। जिलाध्यक्ष श्री तुलसी मालवी द्वारा सभी स्वागतकर्ताओं को सामूहिक रूप से “लक्ष्मी तरु” का पौधा भेंट कर आभार व्यक्त किया गया।

screenshot 2026 02 25 15 49 23 638 com.whatsapp

दोपहर 01 बजे धाम परिसर में जयंती महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मदन हिरे ने की तथा कार्यक्रम प्रभारी श्री मनोज तायवाड़े रहे। समाज के 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों को मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानपूर्वक मंचासीन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के द्वारा लोक संस्कृति एवं धार्मिकता से परिपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किए गए जिनके लिए उन्हें उपहार व “लक्ष्मी तरु” का पौधा देकर प्रोत्साहित किया गया।

बासनेर कला निवासी श्री बलदेव सोलंकी जी द्वारा स्वलिखित सुंदर कविता प्रस्तुत की गई। अपने उद्बोधन में जिलाध्यक्ष श्री तुलसी मालवी द्वारा कहा गया कि, “हमारा सामाजिक मंगल भवन आर्थिक रूप से कमजोर सामाजिक एवं गैर सामाजिक दोनों परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए नि:शुल्क उपल्ब्ध रहेगा।” मंच संचालन श्री रविकिरण तायवाड़े एवं श्री शशि कुमार जागरे द्वारा किया गया।

screenshot 2026 01 25 09 13 24 810 com.miui.gallery

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा देते हुए सभी आगंतुकों को समृद्धि का प्रतीक “लक्ष्मी तरु” का पौधा भेंट किया गया। वरिष्ठजनों का विशेष रूप से पौध भेंट कर सम्मान किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा।

screenshot 2026 01 25 09 56 14 396 com.android.chrome

कार्यक्रम का समापन सायं 4 बजे सामूहिक भोजन प्रसादी के साथ हुआ।

screenshot 2026 01 25 10 00 16 279 com.android.chrome

जिला रजक समाज, बैतूल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी समाजजनों, पदाधिकारियों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

राकेश डबबु तायवाडे उपप्रधान संपादक आमला  बैतुल

screenshot 2026 01 03 22 00 03 592 com.google.android.apps.photos

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email