मुलताई – पूर्व मंत्री श्री सुखदेव पांसे जी ने ग्राम पंचायत बानूर में 200-200 मीटर सीसी सड़क का किया लोकार्पण एवं भूमि पूजन रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 मुलताई विकासखंड मुलताई की ग्राम पंचायत बानूर में वर्षों से जर्जर एवं कच्ची सड़क की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली हैं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री सुखदेव पांसे जी द्वारा ग्राम बानूर में 200-200 मीटर सीमेंट कांक्रीट (सीसी) सड़क का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया गया | ग्राम पंचायत बानूर के ग्रामीण लंबे समय से खराब सड़क के कारण आवागमन में हो रही कठिनाइयों से परेशान थे | इस समस्या को लेकर ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती धनश्री विशाल डोंगरे एवं ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री श्री सुखदेव पांसे जी को अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान का आग्रह किया था | इस पर श्री सुखदेव पांसे जी ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत कराए जाने का आश्वासन दिया | इसी क्रम में पूर्व मंत्री श्री सुखदेव पांसे जी ने राज्यसभा सांसद एवं सुप्रसिद्ध अधिवक्ता श्री विवेक तंखा जी को पत्र लिखकर ग्राम बानूर में 200 मीटर सीमेंट कांक्रीट सड़क को राज्यसभा सांसद निधि से स्वीकृत किए जाने का निवेदन किया | जिस पर श्री विवेक तंखा जी द्वारा ₹6 लाख 6 हजार की लागत से 200 मीटर सीसी सड़क निर्माण हेतु राशि स्वीकृत की गई, जिसका आज विधिवत भूमि पूजन किया गया | साथ ही, पूर्व में श्री सुखदेव पांसे जी द्वारा विधायक निधि से स्वीकृत 200 मीटर सीमेंट कांक्रीट सड़क का लोकार्पण भी उनके करकमलों से संपन्न हुआ | इस अवसर पर यह उल्लेखनीय रहा कि श्री सुखदेव पांसे जी वर्तमान में किसी संवैधानिक पद पर न होते हुए भी जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और प्रभावी नेतृत्व के बल पर विकास कार्य कराने में पूर्ण रूप से सक्षम हैं | पद या सत्ता से परे रहकर भी जनहित के कार्यों को धरातल पर उतारना उनकी कार्यशैली की पहचान हैं | भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में सेवादल जिला अध्यक्ष श्री अनुराग मिश्रा, कांग्रेस कमेटी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्री किशोर सिंह परिहार, शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के श्री तक़ी-उल-हसन रिज़वी, जूनापानी के जनपद सदस्य श्री रामदास धुर्वे, ससुँदरा के पूर्व जनपद सदस्य श्री गोलू देशमुख, साईंखेड़ा के सरपंच श्री हेमराज गावंडे, उभारिया के सरपंच श्री नामदेव पटाहे, जामगांव के सरपंच श्री राजू उघड़े, ग्राम बानूर की सरपंच श्रीमती धनश्री विशाल डोंगरे, उप सरपंच श्री लीलाधर वर्मा सहित श्री संतोष धोटे, श्री भीमराव पांसे, श्री सुखदेव सोलंकी, श्री मधु देशमुख, श्री धुंधू बुवाडे, श्री साइबू कोरसने, श्री अजबराव कोरसने, श्री ढोढूं पांसे, श्री विठ्ठल बुवाडे, श्री देवराव कोसरने, श्री मनोज पांसे, श्री पंकज पांसे, श्री जयदीप बडोदे, श्री पवन डोंगरे, श्री मनीष गावंडे, श्री आकाश गावंडे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 74 Post navigation Amla विधायक योगेश पंडाग्रे का साथ है तो मुझे किस बात का डर है, जनपद पंचायत की दुकान निर्माण में भारी भ्रष्टाचार — अनिल उईके जिला अध्यक्ष भा, आ, पा, Amla लाइफ केरियर सीनियर सेकेंडरी सीबीएसई स्कूल मैं टीचर कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का हुआ सफल आयोजन,