आमला मनरेगा महासंग्राम रैली में भाजपा पर जमकर बरसे कांग्रेस जिला अध्यक्ष निलय डागा आमला विधानसभा में कांग्रेस ने खोली भाजपा के भ्रष्टाचार की परतें रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 बैतूल। आमला में आयोजित कांग्रेस की मनरेगा महासंग्राम रैली के अंतर्गत 15 जनवरी को आमला विधानसभा के बस स्टैंड चौक पर कांग्रेस द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान विशाल जनसभा आयोजित की गई, जिसे संबोधित करते हुए कांग्रेस की जिला अध्यक्ष निलय विनोद डागा ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। – मनरेगा कानून की याद दिलाई कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय विनोद डागा ने कहा कि 2005 में जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम लागू किया गया था। इस कानून के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से 100 दिन का रोजगार देने का प्रावधान था और यदि रोजगार नहीं मिलता तो रोजगार भत्ता देने का नियम था। इस योजना से गांवों में संपन्नता आई, लोगों की क्रय शक्ति बढ़ी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हुई। – महात्मा गांधी का नाम हटाने का आरोप निलय डागा ने आरोप लगाया कि वर्तमान केंद्र की भाजपा सरकार ने महात्मा गांधी रोजगार योजना का नाम बदलकर विकसित भारत ग्रामीण रोजगार आजीविका मिशन, वीबीजी रामजी कर दिया। उन्होंने कहा कि जानबूझकर ऐसा किया गया ताकि महात्मा गांधी का नाम हटाया जा सके और कांग्रेस पर भगवान राम विरोधी होने का झूठा आरोप लगाया जा सके। कांग्रेस ने कभी भगवान राम का विरोध नहीं किया, यह भाजपा द्वारा फैलाया गया झूठ है। – हिंदू के नाम पर राजनीति का आरोप कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा हिंदू-मुस्लिम के नाम पर राजनीति करती है, हिंदुओं के नाम पर वोट लेकर सरकार बनाती है लेकिन हिंदुओं के लिए कुछ नहीं करती। आज किसान को खाद नहीं मिल रही, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, इंदौर में दूषित पानी पीकर लोगों की मौत हुई, क्या वे हिंदू नहीं थे। किसान हिंदू है लेकिन उसे फसल का सही दाम नहीं मिल रहा, हवा और पानी साफ नहीं है, ऐसे में यह हिंदुओं की सरकार कैसे हो सकती है। – एथनॉल प्लांट और मक्का घोटाले का आरोप निलय डागा ने आरोप लगाया कि बैतूल जिले सहित पूरे देश में एथनॉल प्लांट भाजपा के मंत्री, विधायक और पदाधिकारियों ने पार्टनरशिप में खोले हैं। इन्हें फायदा पहुंचाने के लिए मक्का का उत्पादन बढ़वाया गया और जानबूझकर मक्का के भाव गिरा दिए गए। किसानों को 14-15 रुपए किलो के भाव में मक्का बेचने को मजबूर किया गया। उन्होंने कहा कि क्या ये किसान हिंदू नहीं हैं, भाजपा सरकार हिंदुओं को लूटने में लगी है। – सरकारी मेडिकल कॉलेज से मुकरने का आरोप कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले, चुनाव आयोग की घोषणा के तीन घंटे पहले बैतूल जिले में सरकारी मेडिकल कॉलेज के लिए 25 एकड़ जमीन तलाशने की घोषणा की गई थी। चुनाव के दौरान बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने सरकारी मेडिकल कॉलेज लाने का वादा किया था, लेकिन अब पता चला है कि मेडिकल कॉलेज पीपीपी मोड में आरकेडीएफ को दिया जा रहा है। – पीपीपी मोड पर सवाल निलय डागा ने कहा कि आरकेडीएफ 450 करोड़ रुपए लगाकर मेडिकल कॉलेज खोलेगा तो क्या वहां मुफ्त इलाज और मुफ्त शिक्षा मिलेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने इसमें भी पार्टनरशिप कर ली है। 125 बिस्तरों पर मुफ्त इलाज का दावा सिर्फ दिखावा है, निजी अस्पताल हमेशा यह दिखाएंगे कि मुफ्त बिस्तर भरे हुए हैं और लोगों को पैसे देकर इलाज कराना पड़ेगा। मृत्यु होने पर बिना बिल भरे शव नहीं दिया जाएगा। – कीमती सरकारी जमीन देने का आरोप कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बैतूल की बेशकीमती सरकारी जमीन मुफ्त में आरकेडीएफ को दे दी गई है। यह सब निजी पार्टनरशिप के लिए किया गया है। कांग्रेस ने घोषणा की कि हर गांव और हर बूथ पर जाकर जनता को बताया जाएगा कि भाजपा ने कैसे उन्हें ठगा है। हर ग्राम पंचायत में पानी की जांच कराई जाएगी क्योंकि हिंदुओं की पार्टी बताने वाली भाजपा हिंदुओं को दूषित पानी पिला रही है। – रेवड़ी और झूठे प्रचार का आरोप निलय डागा ने कहा कि भाजपा ने रेवड़ी बांटने का कल्चर बना रखा है। पीपीपी मोड सिर्फ एक जुमला है, इसे मुफ्त मेडिकल कॉलेज के नाम पर प्रचारित किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा समर्थकों से कहा कि इलाज के लिए उन्हें भी पैसा देना पड़ेगा, मुफ्त इलाज किसी को नहीं मिलेगा। – कांग्रेस के योगदान गिनाए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस वह पार्टी है जिसने देश को आजादी दिलाई, देश की नींव मजबूत की। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आईआईटी, आईआईएम, इसरो, डैम और उद्योगों का जाल बिछाया। आज जो लोग कांग्रेस पर सवाल उठाते हैं, वे उसी कांग्रेस के बनाए अस्पतालों में पैदा हुए, स्कूलों और कॉलेजों में पढ़े और उद्योगों में काम किया। भाजपा नेताओं से बड़ा कोई एहसान फरामोश नहीं है। सभा को पूर्व विधायक मुलताई डॉ. पी.आर. बोडखे, पूर्व विधायक भैंसदेही धरमूसिंह सिरसाम, पूर्व विधायक घोड़ाडोंगरी ब्रह्मा भलावी और आमला विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मालवे ने भी संबोधित किया। – धरने के बाद ज्ञापन सौंपा धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय विनोद डागा ने व्यक्तिगत नारे लगाने से कार्यकर्ताओं को मना किया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचकर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आमला विधानसभा क्षेत्र में रतेड़ाकलां–लादी–सारनी एवं आवरीयोंठानी–सारनी मार्गों की जर्जर हालत, आमला चिकित्सालय में महिला चिकित्सक की पदस्थापना, किसानों पर मोटर लोड टेस्टिंग के नाम पर बढ़े बिजली बिल, समर्थन मूल्य पर मक्का खरीदी, यूरिया की कालाबाजारी रोकने तथा नगरीय-ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की नियमित जांच की मांग की। – धरना प्रदर्शन में यह रहे मौजूद कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय डागा पूर्व विधायक मुलताई डॉ. पी.आर.बोडखे, पूर्व विधायक भैंसदेही धरमूसिंह सिरसाम, पूर्व विधायक घोडाडोंगरी ब्रम्हा भलावी, आमला के कांग्रेस प्रत्याषी मनोज मालवे, प्रदेष कांग्रेस सचिव समीर खान, महिला कांग्रेस कि जिलाध्यक्ष मोनिका निरापुरे, पुष्पा पेन्द्राम, युवक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज देषमुख, किषोर चौहान, नरेन्द्र चाचडा, राजेष सराठे, नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे, युवक कांग्रेस के विजय पारधी, सारनी प्रभारी हर्षवर्धन धोटे, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जगदीष गोचरे, बैतूल प्रभारी सुभाष देषमुख, जनसमस्या निवारण प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष तकिउल्ल हसन रिजवी, युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष लवलेष बब्बा राठौरा, बटेष्वर भारती, राफेबक्स, पंचू खान, विरेन्द्र बर्थे, खुषबू अतुलकर, दिगम्ब्र पारधी, अजय सोलंकी, सुरेष पंड्या, प्रितेष गंगारे, दानिष खान सारनी प्रभारी महेन्द्र भारती, सी.एम. बेले, पवन यादव, नहेरूसिंह राजपूत, जिन्दू गायकवाड़, राजेन्द्र बिहारीया, विजय आर्य, निरज सोनी, अलकेष ठाकुर, प्रषांत राजपूत, छन्नू बेले, राहुल जैसवाल, राकेष सोनी, करण राजपूत, रोहन भारती, राकेष गुप्ता सहित सैकड़ो कांग्रेस जन एवं आम जनता उपस्थिति रही। रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 118 Post navigation नमस्ते सदा वत्सले मातृ भूमि मिशन घर घर दस्तक अभियान, आज अभियान का 89 वा दिन। 75 कम 99 दिन बैतूल कैंसर मुक्त समिति आप से ना वोट मांग रही है, ना आप से रूपये माग रही है , ना आप से टाईम माग रही है,बस पन्नी मुफ्त एवं केसर मुफ्त बैतुल बनाने के लिए जागरूक कर रही है , इस सरहनीय काम के लिए उनकी में प्रशंसा करता हूं — राकेश डब्बू तायवाडे पत्रकार आमला मुलताई भारत के प्रथम स्वच्छता के जनक संत शिरोमणि गाडगे बाबा के अनुयाई महिलाओं ने हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम किया गया