WhatsApp Image 2023 05 13 At 3.28.09 PM

हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है !
अन्याय व शोषण का विरोध – जनपथ चौक में कैंडल मार्च

महिला पहलवानों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर, अखिल भारतीय महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल के निर्देशानुसार जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनिका निरापुरे के नेतृत्व में जनपथ चौक आमला में बाबा साहेब आंबेडकर जी की मूर्ति के पास गत शाम शांतिपूर्ण तरीके से कैंडल जलाकर मार्च एवं पहलवान महिलाओं पर होने वाले अन्याय एवं शोषण का विरोध प्रदर्शन किया गया..

कार्यक्रम में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती मोनिका निरापुरे जी, सीमा अतुलकर जी, पदमिनी भूमरकर, अल्का मानकर, ललिता पाटिल, गंगा निरापुरे, सहाना, शिवपाल सिंह ठाकुर, सुखदेव नर्रे, इजराइल शाह, अकरम खान सहित अनेको महिलाएं एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email