इन्दौर 9 वॉ संतश्री गाडगे अवार्ड आज 28 दिसंबर को अभिनव कला समाज ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 इन्दौर शहर के कार्यक्रम में राजस्थान छत्तीसगढ़ दिल्ली हरियाणा व मध्य प्रदेश के अनेक समाजसेवियों को मानव सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया जबकि हरियाणा के समाजसेवी अमित खत्री को संत श्री गाडगे अवार्ड 2025 , मुख्यमंत्री राज्यपाल के हाथों पी एच डी प्राप्त छिदवाडा से योगेन्द्र मालवी ,बैतुल आमला से श्री राकेश डबबु तायवाडे को महामंडलेश्वर डॉक्टर दादू जी महाराज के हाथों से दिया गया। कार्यक्रम में सौ से अधिक छात्र-छात्राओं को निशुल्क शिक्षण सामग्री स्कूल बैग श,कंपास, पानी बोतल,रबड़-पेंसिल सेट के रूप में वितरित की गई। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा, राजस्थान के राजेंद्र वर्मा,कपूर सिंह मालवीय भोपाल, राहुल पाटिल छिंदवाड़ा,सकुंतला बड़े,अलका सैनी,प्रताप तोलानी,राजेन्द्र केलोनिया,शिवलाल लश्करी, भूपेंद्र केसरी, नितिन शर्मा जीतू परदेशी, अनंत योगेन्द्र महंत, अनिल बारिया, गब्बर खाटवा,इंदर परदेशी, जगदीश जलोदिया देवास के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। मंच को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर डॉक्टर दादू महाराज ने कहा कि संत श्री गाडगे जनकल्याण समिति एवं पत्रिका रजक संसार द्वारा राष्ट्रीय स्तर संतश्री गाडगे अवार्ड एवं सैकड़ों समाजसेवियों को मानव सेवा सम्मान के साथ संतश्री गाडगे महाराज द्वारा चलाए गए अनिवार्य शिक्षा के अभियान को आत्मसात करते हुए छोटे छोटे स्कूली बच्चों को शिक्षण सामग्री साथ प्रतिभाशाली बच्चों को समिति द्वारा एक मंच पर सम्मानित करना समिति के लिए बहुत ही प्रशंसनीय कार्य करना आयोजको के लिए एक मील का पत्थर है। इसके आने वाली पीढ़ी को शिक्षा मिलती है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चिंटू वर्मा ने लोगों से शिक्षित होने और एकजुट रहने की बात कही । इस अवसर पर समिति के शिवनारायण कोदिया, सुरेश बन्जारिया, संजय मालवीय,मोनिक मालवीय,मोहन खलीफा, मुकेश वर्मा, चेतन कोदिया, दिलीप मालवीय, विशाल राठोर,कान्हा कोदिया सहित बड़ी संख्या में रजक समाजजन उपस्थित थे। यह जानकारी समिति प्रतिनिधि केवल राम मालवीय ने मीडिया को दी। रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 118 Post navigation आनंद ग्राम सिमोरी में मनाया वीर बाल दिवस साहिबजादों की शहादत को किया याद धर्म और मातृभूमि के लिए हंसते-हंसते कुर्बान हुए गुरु पुत्र थाना यातायात, जिला बैतूल 30/12/25 नववर्ष के अवसर पर सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन हेतु विशेष अभियान