एक हाथ में तिरंगा देश की शान,दूजे हाथ से किया 108 ने रक्तदान ,स्वर्गीय ॐ प्रकाश सलूजा जी की स्मृति में आयोजित हुआ विशाल रक्तदान शिविर रक्तदान पर आर्केस्ट्रा,रक्तदान जागरूकता प्रदर्शनी के साथ रक्तदान फिल्म की शूटिंग भी
,रक्तक्रांति सम्मान से नवाजे गए रक्तवीर

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

Screenshot 2025 12 22 20 19 49 416 Com.whatsapp 300x204
मां शारदा सहायता समिति बैतूल और सलूजा परिवार द्वारा आयोजित रक्तपुरुष स्वर्गीय ॐ प्रकाश सलूजा जी के सातवें पुण्य स्मरण पर ॐ मेडिकल स्टोर्स गंज प्रांगण में अभिनव कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें एक हाथ में तिरंगा देश की शान, तो दूसरे हाथ से 108 लोगो ने किया रक्तदान विशेष रूप से महिलाएं रक्तदान के लिए आगे आई।

Screenshot 2025 12 22 20 20 22 796 Com.whatsapp 300x184

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल,केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार श्री डी डी उईके,भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुधाकर पवार,आमला सारणी विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे,नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर,श्रीमती पुष्पा सलूजा जी,कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष श्री अनुराग मिश्रा,हेमंत पगारिया ,दीपक सलूजा,सुनील सलूजा,अतीत पवार,शक्ति मदान,विजय सलूजा ,अमीर झम ,मनजीत सिंह साहनी,जयदेव गायकी ,राहुल गुगनानी डॉ प्रशांत सोनी मां शारदा समिति के अध्यक्ष हिमांशु सोनी,महिला अध्यक्ष श्रीमती हेमासिंह चौहान, कृष्णा चौधरी,संजय शुक्ला,संस्था के संस्थापक शैलेंद्र बिहारिया ने स्वर्गीय ओमप्रकाश सलूजा जी को पुष्पांजलि देकर एवं रिबन काटकर विशाल रक्तदान शिविर का प्रारंभ किया।

Screenshot 2025 12 22 20 21 34 825 Com.whatsapp 300x177
इन्होंने रक्तदान और सलूजा जी के व्यक्तित्व पर प्रेरक उद्बोधन: श्री कांत दीक्षित,श्री प्रमोद अग्रवाल,राजसिंह परिहार,मंजीतसिंह शहानी,दीपक खुराना,राजू अग्रवाल,गुड्डू शर्मा ने रक्तदान ओर सलूजा जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला ।
रक्तदान जागरूकता पर लगी प्रदर्शनी भी : कार्यक्रम में लोगो को रक्तदान जागरूकता पर प्रदर्शनी भी लगाई गई थी जिसमें रक्तदान के लाभ,रक्तदान कौन कर सकता है को सरलता से चित्रों के माध्यम से बताया गया था कुछ लोग प्रदर्शनी देखकर रक्तदान के लिए प्रेरित हुवे।

Screenshot 2025 12 22 20 21 25 754 Com.whatsapp 300x186
रक्तदान पर हुई आर्केस्ट्रा: प्रदेश का यह पहला आयोजन था जिसमें दस गायकों ने स्वयं के बनाए रक्तदान गीतों को गा गाकर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया साक्षी शर्मा,डॉक्टर सागर बिँझाड़े,अनंत तिवारी, भरत सूर्यवंशी,वंदना झरबडे,पूनम धोटे,कमलती चौहान,संगीता राठौड़,चंचल पांसे,नूतन लुहाड़िया ने अपनी सुमधुर आवाज में यारा हो यारा रक्त है तेरा बड़ा न्यारा,देने से इसको हानि नहीं है,बन जाता उतना दोबारा से रक्तवीर झूम उठे।

Screenshot 2025 12 22 20 21 05 859 Com.whatsapp 300x164
रक्तक्रांति सम्मान से नवाजे गए रक्तदाता: डॉक्टर मनीष लश्करे,निमिष मालवीय,प्रकाश बंजारे,जगदीश किरोदे,प्रवीण परिहार,राजू मालवीय,रोहित मिश्रा,संतोष धुर्वे,संतोष पवार,अमन खान,करण लोखंडे,सर्वेश दीक्षित,उमेश दबाड़े,प्रकाश मकोड़े,उमेश दबाड़े,धीरज हिरानी,मुकेश गुप्ता,सुदामा सूर्यवंशी,विशाल,प्रमेश राजपूत,मयूर चौहान,प्रेम वर्मा,भूपेंद्र कहार,डॉक्टर कमलेश रघुवंशी,विजय पटिया,सुदामा विश्वकर्मा,नितिन अग्रवाल,संदीप सोलंकी,विकाश प्रधान को रक्त क्रांति सम्मान 2025 से नवाजा गया

Screenshot 2025 03 11 09 17 05 390 Com.android.chrome 300x233
रक्तक्रांति रक्त वीरांगना सम्मान 2025 से इन महिलाओं को मिला: इस अभिनव कार्यक्रम में प्राचार्य नीतू माहोरे,चंद्रप्रभा चौकीकर,प्रमिला धोत्रे,सुषमा सोनी,दीपा मालवीय,तूलिका पचौरी,पूनम धोटे,कल्पना माझी,बिल्लो पवार,संगीता राठौड़,कमलती चौहान,साक्षी शर्मा,रुक्मणि सुनारे,गीता जुमडे,स्वाति सलूजा,पुष्पा सलूजा,आकांक्षा सलूजा,ज्योति सलूजा,रेखा गुजरे,नीलम दुबे,अरुणा सोनी,वंदना झरबडे,दीपाली पांडे को रक्त वीरांगना सम्मान 2025 से नवाजा गया।

Screenshot 2025 10 23 08 56 38 006 Com.android.chrome 253x300
सिकल सेल थैलीसीमिया पीड़ित मासूमों ने किया गुलाब भेट: शिविर में रक्तदान करने पहुंचे महिलाओं और पुरुषों को थैलीसीमिया और सिकल सेल से पीड़ित मासूमों ने गुलाब का फूल देकर उनकी रक्त देकर जान बचाने विशेष आभार प्रकट किया गया।

Screenshot 2025 09 23 11 22 25 446 Com.whatsapp 295x300
एक हाथ में तिरंगा देश की शान दूजे हाथ से किया रक्तदान: देशभक्ति सिर्फ़ सीमाओं की रक्षा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है, और रक्तदान इसका एक अद्भुत तरीका है; यह एक ऐसा निस्वार्थ कार्य है जहाँ आप अपना रक्त देकर किसी ज़रूरतमंद की जान बचाते हैं, जिससे समाज और देश के प्रति आपकी जिम्मेदारी पूरी होती है इसी उद्देश्य से 108 रक्तवीरों और रक्त वीरांगनाओं ने एक हाथ में तिरंगा लेकर दूजे हाथ से रक्तदान किया।

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20210323 185553 247x300

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email