Betul पंचकुण्डीय महायज्ञ एवं संत गाड़गे बाबा पुण्यतिथि पर विविध कार्यक्रम

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

Screenshot 2025 12 18 20 57 38 650 Com.whatsapp 300x205

बैतूल।
रजक समाज समिति जिला बैतूल (म.प्र.) के तत्वावधान में 20 दिसंबर को भारत के प्रथम स्वच्छता के जनक , समाज सुधारक, स्वच्छता के प्रेरक एवं महान संत श्री गाड़गे बाबा की 69 वी पुण्यतिथि के अवसर पर भव्य पंचकुण्डीय महायज्ञ एवं विविध सामाजिक-धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 से 9 बजे तक शिवाजी चौक से कारगिल चौक तक स्वच्छता अभियान से होगी। इसके दौरान महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया जाएगा।

Screenshot 2025 12 18 20 57 34 820 Com.whatsapp 300x148

सुबह 9 से 10:30 बजे तक त्रिवेणी गौशाला झगड़िया में गौ-माता सेवा के अंतर्गत गुड़, चारा एवं रोटी अर्पित की जाएगी, जिसमें श्रद्धालु अपने स्वयं के वाहन से पहुंचेंगे।

मुख्य आयोजन दोपहर 1 से 4 बजे तक संत गाडगे धाम में संपन्न होगा।
दोपहर 1 से 2:30 बजे तक पंचकुण्डीय महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालु जोड़े सहित अथवा अकेले भी आहुति दे सकेंगे। यह यज्ञ समाज के उत्थान, जीवन की बाधाओं के निवारण, यश-कीर्ति, पूर्वजों की आत्मशांति, ईश्वर के आह्वान एवं विभिन्न कार्यों की सफलता हेतु संजीवनी स्वरूप माना गया है। यज्ञ का विधिवत संचालन परम श्रद्धेय श्री शशि कुमार जागरे जी एवं सहयोगी श्रीमती शारदा पटने जी द्वारा माँ गायत्री के आशीर्वाद के साथ किया जाएगा।

Screenshot 2025 12 16 20 46 20 732 Com.whatsapp 300x165

Screenshot 2025 12 16 20 46 16 651 Com.whatsapp 220x300

इसी दौरान भगवान गणेश, माँ सरस्वती एवं संत गाड़गे बाबा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन होगा। संत गाडगे बाबा के जीवन पर संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया जाएगा तथा “गोपाला गोपाला” भजन के माध्यम से सभी श्रद्धालु श्रद्धा-सुमन अर्पित करेंगे।
दोपहर 3 बजे से भोजन प्रसादी का वितरण होगा तथा शाम 4 बजे कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

Screenshot 2025 09 23 11 22 25 446 Com.whatsapp 295x300

Screenshot 2025 10 23 08 56 38 006 Com.android.chrome 253x300

Screenshot 2025 03 11 09 17 05 390 Com.android.chrome 300x233

जिलाध्यक्ष श्री तुलसी मालवी द्वारा बताया गया कि सभी कार्यक्रम समयानुसार संपन्न होंगे। रजक समाज समिति जिला बैतूल ने समाजजनों एवं नागरिकों से इस पुण्य अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

जय गाड़गे बाबा जी
रजक समाज समिति, जिला बैतूल (म.प्र.)

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20250224 153436 216x300

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

RSS
Follow by Email