Betul रक्तदान की बात सबके साथ कार्यक्रम बनेगा प्रेरक
तीन शिक्षण संस्थानों में हुआ रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20251217 WA0240 300x134

बैतूल।
मां शारदा सहायता समिति द्वारा रक्तदान के प्रति जागरूकता लाने और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से वन विद्यालय बैतूल, राजा भोज कॉलेज तथा एस डी कॉलेज देवगांव में रक्तदान की बात सबके साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वयस्क छात्र-छात्राओं ने सहभागिता कर रक्तदान को मानव सेवा का श्रेष्ठ माध्यम माना।
– रक्त का कोई विकल्प नहीं

Screenshot 2025 12 17 17 21 32 712 Com.whatsapp 300x147

 

IMG 20251217 WA0227 300x168

IMG 20251217 WA0238 300x134

IMG 20251217 WA0234 300x134
कार्यक्रम में जिला संयोजक संजय शुक्ला, संरक्षक मुकेश गुप्ता, डॉ.सागर बिंझाड़े, अध्यक्ष हिमांशु सोनी, उपाध्यक्ष निमिष मालवीय, संरक्षक प्रकाश बंजारे, शैलेंद्र बिहारिया, मीडिया प्रभारी प्रमेश राजपूत, संरक्षक भरत सूर्यवंशी और रोहित मिश्रा उपस्थित रहे। प्रकाश बंजारे ने कहा कि आधुनिक विज्ञान आज भी रक्त का विकल्प नहीं बना सका है, इसलिए रक्तदान समाज की अनिवार्य आवश्यकता है।
– रक्तदान से बचती हैं जिंदगियां

Screenshot 2025 09 23 11 22 25 446 Com.whatsapp 295x300

Screenshot 2025 10 23 08 56 38 006 Com.android.chrome 253x300

 

Screenshot 2025 03 11 09 17 05 390 Com.android.chrome 300x233

 

Screenshot 2025 12 16 20 46 16 651 Com.whatsapp 220x300

मुकेश गुप्ता ने कहा कि रक्तदान से किसी परिवार के बुझते चिराग को रोशनी मिल सकती है। संजय शुक्ला ने बताया कि संस्था सिक्लसेल और थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए निरंतर रक्त उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है।
– महापुरुषों की परंपरा आगे बढ़ाने का संकल्प
शैलेंद्र बिहारिया ने ऋषि दधीचि, राजा शिबि, दानवीर कर्ण और वीर बर्बरीक के उदाहरण देते हुए युवाओं से रक्तदान को परोपकार की परंपरा से जोड़ने का आह्वान किया।
– 21 दिसंबर को शिविर में आने की अपील
हिमांशु सोनी ने 21 दिसंबर को गंज बैतूल में आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लेने का आह्वान करते हुए बताया कि रक्तदान करने वालों को स्वर्गीय ओमप्रकाश सलूजा जी की स्मृति में रक्त क्रांति अवार्ड प्रदान किया जाएगा।

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

Screenshot 2025 08 05 10 12 12 546 Com.google.android.youtube 300x162

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

RSS
Follow by Email